Jade Stone Benefits: जेड स्टोन को रत्न शास्त्र में बहुत खास माना जाता है। जेड स्टोन को ड्रीम स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इस रत्न को धारण करता है तो उसकी आर्थिक स्थिति जल्दी मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां आने लगती हैं। इसके साथ ही इसे पहनने से जातक के एकाग्रता में भी वृद्धि होती है। जेड स्टोन को लोग खासतौर पर गुड लक यानी सौभाग्य के लिए पहनते हैं। यह रत्न आपकी जिंदगी की उलझनों को सुलझाने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर कुंडली में कोई दोष हो तो यह उसे भी ठीक करने में मदद करता है। इस रत्न को फिल्मी सितारे भी इसे पहनते हैं। ऐसे आइए जानते हैं जेड स्टोन धारण करने के लाभ।
निर्णय लेने में करता है मदद
जेड स्टोन पहनने का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है। इसका मतलब है कि आप सही और गलत में जल्दी फर्क कर सकते हैं और सही फैसला ले सकते हैं। यह रत्न आपके आय के साधनों को भी बढ़ाता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की कमी दूर होती है।
घर में लाता है खुशहाली
कई बार ऐसा होता है कि हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती। इसके पीछे कुंडली में ग्रहों की स्थिति का असर हो सकता है। जेड स्टोन पहनने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और घर में खुशहाली आती है। इस रत्न से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
इन 2 राशियों के लिए लकी
ज्योतिष की मानें तो मिथुन और कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह रत्न बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इन राशियों के स्वामी ग्रह बुध हैं। यह रत्न एकाग्रता बढ़ाता है और दिमाग को शांत रखता है। इसे पहनने से व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति भी बेहतर होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।