हिंदू धर्म में तमाम सारी मान्यताएं हैं। कई लोग इन मान्यताओं में विश्वास करते हैं तो कुछ लोग नहीं। खैर, आज हम आपको ऐसी ही एक दिलचस्प मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अनुसार सड़क पर पड़ी कुछ खास चीजों को लांघने से व्यक्ति के जीवन में काफी कुछ बुरा होने लगता है। मालूम हो कि विष्णु पुराण में इस बारे में उल्लेख किया गया है। क्या आपको इस मान्यता और इन खास चीजों के बारे में बता है। यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसी ही पांच चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
1. साबुन वाला पानी: कहते हैं कि नहाने के बाद जो साबुन वाला पानी निकलता है, उसे भूलकर भी नहीं लांघना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि साबुन वाले पानी को लांघने से व्यक्ति के अंदर नकारात्मक ऊर्जा घर कर जाती है।
2. बालों का गुच्छा: ऐसा माना जाता है कि बाल का इस्तेमाल टोटकों के लिए किया जाता है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि रास्ते से गुजरते समय बालों के गुच्छे को कभी भी लांघना नहीं चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है।
3. मृत प्राणियों का शरीर: आपने कई बार रास्ते में कुछ मृत प्राणियों का शरीर देखा होगा। ऐसी मान्यता है कि सड़क से गुजरते समय इन्हें कभी भी लांघकर नहीं जाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से सड़क दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
4. मिर्च और नींबू: आप जानते होंगे कि मिर्च और नींबू का प्रयोग टोटके के रूप में किया जाता है। ऐसे में सड़क से गुजरते समय पर इन्हें लांघने से मना किया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से आप पीड़ा और दुर्भाग्य के शिकार हो सकते हैं।
5. फटे-पुराने व गंदे कपड़े: सड़क पर कई जगह फटे-पुराने व गंदे कपड़े पड़े हुए मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें लांघने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इनकों लांघने से अपवित्रता आती है और जीवन में कुछ शुभ नहीं होता।