Islamic Festival Calendar 2025: हिंदू और अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही इस्लाम धर्म का भी एक खास कैलेंडर होता है, जिसे इस्लामिक हिजरी कैलेंडर कहा जाता है। यह कैलेंडर 12 महीनों का होता है और इसका नया साल मुहर्रम के पहले दिन से शुरू होता है। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर चंद्रमा के चक्र पर आधारित होता है, इसलिए इसमें साल 354 या 355 दिनों का होता है। इसी वजह से यह सौर कैलेंडर से करीब 10-11 दिन छोटा होता है। इसलिए हर साल इस्लामी त्योहार 10-11 दिन पहले आ जाते हैं।

यह कैलेंडर मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक जीवन में बहुत अहमियत रखता है। यह सिर्फ तारीखें तय करने के लिए नहीं है, बल्कि यह मुसलमानों को उनके धार्मिक कामों और त्योहारों के बारे में सही समय बताने का जरिया है। इस पर ही यह तय होता है कि रमजान के रोजे कब शुरू होंगे, हज यात्रा कब होगी और ईद-उल-फितर या ईद-उल-अजहा जैसे त्योहार कब मनाए जाएंगे। इसके अलावा, शब-ए-बरात, शब-ए-मेराज, और मुहर्रम जैसे खास दिन भी इसी कैलेंडर के हिसाब से आते हैं। आपको बता दें कि इन त्योहारों की शुरुआत चांद के दिखाई देने पर निर्भर करती है और यह पूरी तरह से चंद्र चक्र पर आधारित होता है

2025 में इस्लामी त्योहारों की संभावित तिथियां (Islamic Festival Calendar 2025)

रजब महीने की शुरुआत – 1 जनवरी 2025
इसरा मिराज – 27 जनवरी 2025
शाबान की शुरुआत – 31 जनवरी 2025
आधा शाबान – 14 फरवरी 2025
रमज़ान और रोज़े का महीना शुरू – 1 मार्च 2025
नुज़ूल-उल-कुरान – 17 मार्च 2025
ललयात-उल-कद्र – 27 मार्च 2025
शव्वाल की शुरुआत – 31 मार्च 2025
ईद-उल-फ़ितर – 31 मार्च 2025
ज़िल-क़ादा की शुरुआत – 29 अप्रैल 2025
ज़िलहिज्जा की शुरुआत – 28 मई 2025
अराफात में वक्फ (हज) – 5 जून 2025
ईद-उल-अज़हा – 6 जून 2025
तश्रीक़ के दिन – 7 जून 2025
मुहर्रम (इस्लामिक नव वर्ष) की शुरुआत – 26 जून 2025
आशूरा व्रत – 5 जुलाई 2025
सफर की शुरुआत – 26 जुलाई 2025
रबी-उल-अव्वल की शुरुआत – 25 अगस्त 2025
पैगंबर (मावलिद) का जन्मदिन – 15 सितंबर 2025
रबी-उल-थानी की शुरुआत – 23 सितंबर 2025
जमादा-उल-उला की शुरुआत – 23 अक्टूबर 2025
जमादा-उल-अखिरा की शुरुआत – 22 नवंबर 2025

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।