Coronavirus India Numerology: चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब तेजी से फैल रहा है। देखते ही देखते इसकी चपेट में 60 से अधिक देश आ चुके हैं। चीन के बाद इस वायरस से जो देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं वो हैं दक्षिण कोरिया और इटली। भारत में भी कोरोना वायरस के 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तेजी से फैल रहे इस संक्रमण के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन अंक शास्त्र ने इस वायरस का कनेक्शन ग्रहों से जोड़ कर देखा है। जानिए महागुरु गौरव मित्तल का न्यूमरोलोजी विश्लेषण कोरोना वायरस को लेकर क्या कहता है…
सबसे पहले जानिए किस देश का क्या मूलांक है:
India का मूलांक: 3
China का मूलांक: 6
South Korea का मूलांक: 6
Iran का मूलांक: 9
Italy का मूलांक: 1
Cruise ship का मूलांक: 2
Japan का मूलांक: 7
France का मूलांक: 6
Germany का मूलांक: 3
Spain का मूलांक: 9
Singapore का मूलांक: 8
Hong Kong का मूलांक: 1
United States का मूलांक: 9
Kuwait का मूलांक: 2
Bahrain का मूलांक: 8
Thailand का मूलांक: 6
Taiwan का मूलांक: 9
United Kingdom का मूलांक: 6
Australia का मूलांक: 4
Malaysia का मूलांक: 6
Switzerland का मूलांक: 5
Canada का मूलांक: 6
Iraq: 5
United Arab Emirates: 2
Norway: 4
Vietnam: 8
Austria: 9
Sweden: 1
Netherlands: 6
Israel: 6
Lebanon: 1
Macau: 6
Belgium: 6
Croatia: 1
Qatar: 9
San Marino: 2
Greece: 5
Ecuador: 1
Finland: 9
Iceland: 4
Oman: 8
Algeria: 7
Mexico: 7
Pakistan: 7
Russia: 7
Denmark: 5
Azerbaijan: 8
Czech Republic: 8
Georgia: 4
Philippines: 3
Romania: 3
Brazil: 7
Egypt: 21
Indonesia: 5
Portugal: 7
Afghanistan: 1
Andorra: 4
Armenia: 1
Belarus: 4
Cambodia: 5
Dominican Republic: 7
Estonia: 8
Ireland: 3
Jordan: 20
Latvia: 7
Lithuania: 9
Luxembourg: 7
Monaco:9
Morocco: 6
Nepal: 4
New Zealand: 6
Nigeria: 9
North Macedonia: 9
Saudi Arabia: 5
Senegal : 7
Sri Lanka: 9
Tunisia: 3
Ukraine: 4
अब एक नजर कोरोना वायरस से पीड़ित देशों के आंकड़ों पर:
China में 80,151 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हुए जिनमें से 2,943 लोगों की मौत हो गई। चीन का मूलांक 6 है।
South Korea में 5,186 लोग इस रोग की चपेट में आये जिनमें से 28 की मौत हो गई। इस देश का मूलांक 6 है।
Iran में 2,336 लोग कोरोना से पीड़ित पाये गये जिनमें से 77 की मौत हो गई। इस देश का मूलांक 9 है।
Italy में 2,036 लोग कोरोना की चपेट में आये। 52 लोगों की मौत हो गई। देश का मूलांक 1 है।
Japan में 268 लोग कोरोना से पीड़ित पाये गये और 6 की मौत हुआ। देश का मूलांक 7 है।
France में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 191 रही और 3 की मौत हो गई। 6 इस देश का मूलांक है।
Hong Kong में 100 लोग कोरोना की चपेट में आये। 2 की मौत हो गई। इस देशा का मूलांक 1 है।
United States में 91 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ जिनमें से 6 की मौत हो गई। देश का मूलांक 9 है।
Thailand में 43 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये जिनमें से 1 की व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया। इस देश का मूलांक 6 है।
Taiwan में 41 लोगों को कोरोना हुआ। 1 व्यक्ति की मौत हुई। मूलांक 9 है।
Australia में 38 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। 1 व्यक्ति की मौत हुई। इस देश का मूलांक 4 है।
Philippines में 3 लोग ही कोरोना से पीड़ित पाये गये जिनमें से 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई। देश का मूलांक 3 है।
अब जानते हैं महीनों का मूलांक:
March: 6
April: 6
May: 6
June: 8
July: 2
August: 5
September: 2
Octorbor: 6
November: 9
December: 3
january:8
Feburary: 3
इन सब चीजों का विशलेषण करने के बाद जो एक बात निकलकर सामने आई है वो है नंबर 6 और 9 का प्रभाव। जिन देशों का मूलांक 6 या फिर 9 है वहां कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा देखने को मिली है। क्या यह महज एक संयोग है या इसमें से कुछ निष्कर्ष निकाला जा सकता है !!!
इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि मार्च, अप्रैल और मई के महीने का मूलांक भी 6 है। तो क्या इन तीन महीनों में इस वायरस का सबसे ज्यादा असर रहेगा? यह भी अनुसंधान का एक विषय है। अंक ज्योतिष के विश्लेषण अनुसार ये भी पाया गया कि जिन देशों का मूलांक 3 है वहां इस संक्रमण के मामले तो देखने को मिले लेकिन उससे कोई नुकसान होता हुआ नहीं नजर नहीं आया। अंक ज्योतिष अनुसार नंबर 3, 6 और 9 एक ही फैमिली के हैं। एक चीज ओर जिसका अध्ययन करने की जरूरत है कि जिन लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है क्या उनका मूलांक भी 3, 6 या 9 रहा होगा। अगर ऐसा है तो यह निश्चित रूप से उस दिशा की तरफ समाप्त होगा जिस बारे में विचार किया जा रहा है।
नंबर 6 का स्वामी शुक्र है, नंबर 9 का मंगल और नंबर 3 का स्वामी गुरु है। ये तीनों ही मुख्य ग्रह है। ये ग्रह प्यार, केयर, ताकत और खुशियों के कारक माने जाते हैं। तो ऐसा क्या मानव समाज ने किया है? क्या ये मानव से नाराज है या फिर किसी अन्य ग्रहों की वजह से प्रभावित हुए हैं? ज्योतिष के अनुसार अगर ये ग्रह गुस्से में या फिर कंट्रोल से बाहर हो जाएं तो यह एक युग का अंत तक कर सकते हैं। ये संक्रमण गले और फेफड़ों से संबंधित है शरीर के इन हिस्सों पर शुक्र, मंगल और केतु का प्रभाव रहता है।