अंक विज्ञान के मुताबिक जैसे व्यक्ति के जन्म का वार उसके नेचर और व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे ही जन्म का महीना व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में राज खोलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं जुलाई में जन्में लोगों के बारे में। जुलाई के महीने में कई प्रसिद्ध लोगों का जन्मदिन है इनमें प्रियंका चोपड़ा, टॉम हैंक्स, नेल्सन मंडेला, एंजेला मार्केल, संजय दत्त, दलाई लामा, महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी एवं रणवीर सिंह शामिल हैं। जुलाई में जन्मे लोगों का आकर्षक और साधारण व्यक्तित्व उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाता है। तो आइए जानते हैं इस महीने पैदा हुए लोगों का नेचर, व्यक्तित्व और लव लाइफ कैसी होती है।
विपरीत परिस्थियों में भी रहते हैं शांत:
जुलाई में जन्मे लोग काफी आशावादी और दूरदर्शी होते हैं। ये जानते हैं कि किसी भी कठिन परिस्थिति में सकारात्मक कैसे रहना है। ये विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत बने रहते हैं। ये जिंदगी के हर फैसले बहुत सोच- समझकर लेते हैं। ये आस्तिक होते हैं और भगवान पर भी भरोसा रखते हैं।
परिवार के प्रति होते हैं समर्पित:
अंक शास्त्र अनुसार जुलाई में जन्मे व्यक्ति के सर्वोत्तम गुणों में से एक है कि ये लोग फैमली ओरिएंटेड लोग होते हैं। ये अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। अपने परिवार की देखभाल अच्छी तरह से करते हैं। साथ ही ये परिवार में एकता बनाए रखते हैं। ये लोग जानते हैं कि परिवार में किस तरह से प्यार और स्नेह बनाए रखना है। इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है और हर जगह इनके अच्छे मित्र मिलते हैं।
मनी ओरिएंटेड होते हैं:
जुलाई में पैदा हुए लोग हमेशा आर्थिक रूप से सुरक्षित रहना चाहते हैं। ये लोग सभी भौतिक सुख पाना चाहते हैं, इसलिए ये अपने कार्यक्षेत्र में जबरदस्त मेहनत करते हैं। साथ ही ये लोग मनी ओरिएंटेड होते हैं। ये योजना बनाकर पैसा खर्च करते हैं। इनकी ये क्वालिटी की वजह से इनके पास कभी पैसों की कमी नहीं होती।
जानिए कैसी होती है लव लाइफ:
अंक शास्त्र अनुसार जुलाई में जन्मे लोग लव लाइफ के मामले में थोड़े भावुक होते हैं। ये रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इनका दांपत्य जीवन अच्छा माना जाता है। यह हमेशा अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहते हैं और उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशों का पूरा ख्याल रखते हैं।
जानिए शुभ दिन, शुभ रंग और अंक:
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन लकी माना जाता है। वहीं नारंगी और नीला रंग इनके लिए शुभ साबित होता है। वहीं 2 और 9 अंक इनके लिए भाग्यशाली रहते हैं।