अंक शास्त्र के अनुसार जैसे व्यक्ति के जन्म का वार उसके नेचर और व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे ही जन्म का महीना व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में राज खोलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं अगस्त में जन्में लोगों के बारे में। अंक शास्त्र के अनुसार अगस्त महीने में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कैसे होते है अगस्त में जन्म लेने वाले लोग और क्या हैं इनकी खूबियां और कमियां…
होते हैं आत्मविश्वासी
अंक शास्त्र अनुसार अगस्त के महीने में पैदा होने वाले लोग बहुत आत्मिविश्वासी होते हैं। ये लोग मानसिक एवं शारीरिक रूप से ये बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। इन लोगों की दृढ़ इच्छाशक्ति होती है और ये ईमानदार और साहसी होते हैं। ये लोग बेबाकी से अपनी बात की देते हैं। इसको घूमने- फिरने का बहुत शौक होता है। ये लोग जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। साथ ही ये चाहते हैं कि जो लोग इनसे मिले वो इनके प्रभाव में आए और इनको तवज्जो दे। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये जी तोड़ मेहनत करते हैं और उसमें सफलता पाते हैं।
जिद्दी होते हैं
अगस्त में पैदा हुए लोग जिद्दी और साहसी होते हैं। ये एनर्जी से भरे होते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी एनर्जी से भर देते हैं। इनमें लीडर बनने के भी गुण होते हैं। ये थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में भी माहिर होते हैं। इसके अंदर कई टेलेंट होते हैं। साथ ही ये कला प्रेमी होते हैं। ये लोग जिस भी महफिल में जाते हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। ये लोग ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में भी रूचि रखते हैं। ये लोग अपनी राह खुद बनाते हैं इसलिए किसी के अंडर रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता है।
जानिए शुभ दिन, शुभ रंग और अंक
अंक शास्त्र अनुसार अगर इनके लकी नंबर की बात करें तो 2 ,5 और 9 नंबर इनके लिए लकी माना जाता है। वहीं स्लेटी, गोल्डन और रेड रंग इनके लिए लकी माना जाता है। वहीं रविवार और शुक्रवार इनके लिए शुभ दिन माना जाता है।