अंक विज्ञान मुताबिक जैसे व्यक्ति के जन्म का वार उसके व्यक्तित्व और भविष्य को दर्शाता है। ऐसे ही जन्म का महीना व्यक्ति के व्यवहार और नेचर के बारे में राज खोलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सितंबर में जन्में लोगों के बारे में। अंक शास्त्र के मुताबिक सितंबर महीने में जन्मे लोगों के ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कैसे होते है सितंबर में जन्म लेने वाले लोग और क्या हैं इनकी खूबियां और कमियां…
महत्वाकांक्षी और दयालु होते हैं
अंक शास्त्र अनुसार सितंबर के महीने में जन्मे लोग काफी महत्वाकांक्षी और दयालु होते हैं। इनको स्वतंत्रता प्रिय होती है। ये लोग स्पष्टवादी और अपनी बात को बेबाकी के साथ रखते हैं। ये एक बार जो ठान लेते हैं उसको पूरा करके ही छोड़ते हैं। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं, हालांकि ये हर परिस्थिति के अनुसार अपने को ढ़ालने की ताकत रखते हैं। ये रिश्ते में किसी भी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। ये दूसरों का दखल अपने जीवन में पसंद नहीं करते हैं।
अपने दम पर पाते हैं तरक्की
सितंबर माह में जन्मे लोग कर्मठ होते हैं। ये लोग नए लोगों से जल्दी नहीं घुल- मिल पाते हैं। ये लोग नई चीजों को सीखने की हमेशा कोशिश करते हैं। ये जिंदगी में हमेशा प्रैक्टिकल सोच रखते हैं। ये अपनी मेहनत के बल पर करियर में सफल मुकाम हासिल करते हैं। इन्हें किसी भी समस्या का हल जल्दी मिल जाता है। इनको घूमने- फिरने का बहुत शौक होता है। ये लोग जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। दांपत्य जीवन में इस माह में जन्मे लोगों को अच्छा माना जाता है। यह अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए हमेशा आगे आते हैं और अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग करते हैं।
इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर
इस माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं। साथ ही ये लोग इंजीनियर, डॉक्टर पुलिस और सेना में भी अपना करियर बना सकते हैं।
जानिए शुभ दिन, शुभ रंग और अंक
अंक ज्योतिष अनुसार अगर इनके लकी नंबर की बात करें तो 4 ,5 और 6 नंबर इनके लिए लकी माना जाता है। वहीं भूरा, नीला और हरा इनके लिए लकी माना जाता है। वहीं बुधवार इनके लिए शुभ दिन माना जाता है।