Indira Ekadashi 2024 Date: हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व है। पंचांग अनुसार हर आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों का श्राद्ध, तर्पण करने का विधान है। वहीं आपको बता दें कि इस साल इंदिरा एकादशी 28 सितंबर को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन सिद्ध और शिव वास का योग बन रहा है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

इंदिरा एकादशी एकादशी 2024 (Indira Ekadashi Ekadashi 2024)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार 27 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर आरंभ होगी। वहीं इस तिथि का अंत रविवार 28 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 48 मिनट पर होगा। इसलिए 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी।

इंदिरा एकादशी एकादशी शुभ मुहूर्त और योग 2024

इंदिरा एकादशी का व्रत रखने वाले लोग 29 सितंबर को सुबह 06 बजकर 14 मिनट से लेकर 08 बजकर 37 मिनट के मध्य पारण कर सकते हैं। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार इंदिरा एकादशी पर सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इस योग रात 11 बजकर 52 मिनट तक है। इसके बाद साध्य योग बनेगा। वहीं इस शुभ अवसर पर शिववास योग का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 59 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक

इंदिरा एकादशी का धार्मिक महत्व

पितृ पक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने पर सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस एकादशी में विष्णु पूजा करने से पितृों को तृप्ति और मोक्ष मिलता है। इस एकादशी के महत्व को लेकर पद्म पुराण में कहा गया है कि इस एकादशी पर विधिपूर्वक व्रत कर इसके पुण्य को पूर्वज के नाम पर दान कर दिया जाए, तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024