तर्जनी को किस्मत वाली अंगुली माना जाता है। कहते हैं कि तर्जनी अंगुली की बनावट के आधार पर व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इसके साथ ही कुछ ऐसी दशाएं भी हैं जिनमें तर्जनी को काफी शुभ माना गया है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। कुछ लोगों की तर्जनी अंगुली काफी लंबी होती है। इनके बारे में कहा जाता है कि इनमें लीडरशिप क्वालिटी पाई जाती है। इनकी संवाद क्षमता भी काफी मजबूत होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को काफी आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। इन लोगों के अपने करियर में बॉस बनने की भी मान्यता है।

कुछ लोगों की तर्जनी अंगुली बाकी सभी अंगुलियों से बड़ी होती है। इनके बारे में कहा जाता है कि इनका इगो बहुत बड़ा होता है। और ये लोग अपने अलावा दूसरों के बारे में बहुत कम केयर करते हैं। वहीं, कुछ लोगों की तर्जनी अंगुली काफी छोटी होती है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये उत्साहहीन होते हैं। माना जाता है कि इनका काम करने में मन नहीं लगता और ये आलसी स्वभाव के होते हैं। इससे इनके रिश्तों में कड़वाहट आने की भी मान्यता है।

आपने ऐसे लोगों को भी देखा होगा जिनकी तर्जनी रिंग फिंगर के बराबर होती है। इन लोगों के धनवान होने की मान्यता है। कहा जाता है कि ये लोग अपने जीवन में काफी बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं। इससे इनके मान-सम्मान में भी काफी इजाफा होता है। मालूम हो कि कुछ लोगों की तर्जनी अंगुली का पहला भाग बड़ा होता है। कहते हैं कि ये लोग अपना हर एक काम काफी आराम से करते हैं। वहीं, जिन लोगों की तर्जनी अंगुली थोड़ी टेड़ी होती है, इनके पास तेज दिमाग पाए जाने की मान्यता है।