Mole On Body: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों और अंगों की बनावट को लेकर फलित किया जाता है। आपको बता दें कि हर व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है तिल के आकार और स्थान के आधार पर फलित किया जाता है कि वह तिल व्यक्ति के लिए क्या फल देगा। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे तिलों के बारे में, जिनका शरीर पर होना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ये तिल कौन से हैं…
माथे पर बायीं तरफ तिल होना
साामुद्रिक शास्त्र अनुसार माथे पर बायीं तरफ तिल होना अशुभ माना जाता है। ये लोग स्वार्थी किस्म के होते हैं। साथ ही ये लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं। साथ ही ये लोग अपने आप को बहुत बिजी शो करते हैं।
होंठ पर तिल होने का मतलब
अगर किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल है, तो उसको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना चाहिए। ऐसे लोग समय- समय पर बीमार होते हैं। साथ ही इनको माटापे से संबंधित बीमारी का सामना करना पड़ता है। वहीं ये लोग कामुक और रोमांंटिक किस्म के हो सकते हैं।
पीठ पर हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के कंधे के नीचे तिल हो तो ऐसे व्यक्ति आलसी किस्म के होते हैं। इनको काम को टालने की आदत होती है। साथ ही इन लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इन लोगों को जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही ये लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। साथ ही ये लोग वैवाहिक जीवन को लेकर परेशान रहते हैं। इनका जीवनसाथी के साथ तालमेल कम खाता है।
नाक और आंख पर हो तिल
सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति नाक और बायीं आंख पर तिल होता है तो वह व्यक्ति थोड़ा घंमडी प्रवृत्ति का हो सकता है। साथ ही इन लोगों अंदर मैं की भावना होती है। जिससे कई लोगों के साथ इनके संबंध खराब हो जाते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में कई बार व्यापार बदलना पड़ता है। मतलब कई बार इनको अफने कार्यक्षेत्र में बदला को लेकर भी परेशान होना पड़ सकता है।