हमारे देश में बहुत सारे लोग वास्तुशास्त्र में विश्वास करते हैं। इन लोगों का मानना है कि घर का निर्माण वास्तुशास्त्र के हिसाब से ही कराना चाहिए। इसके हाथ ही घर पर इस्तेमाल होने वाली समस्त चीजें भी वास्तु के हिसाब से ही होनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि वास्तुशास्त्र का अनदेखा करके घर बनाने और विभिन्न वस्तुओं को इस्तेमाल करने से कई सारी मुसीबतें खड़ी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु का पालन नहीं करने पर उस घर से खुशियां दूर चली जाती हैं और घर के सदस्यों की सेहत भी काफी खराब रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर पर इस्तेमाल होने वाली अलमारी किस दिशा में रखी जानी चाहिए। ताकि धन की कमी ना हो और परिवार में खुशियां बनी रहें।

बता दें कि कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि कुबेर की कृपा होने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती। क्या आपको मालूम है कि उत्तर की दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। ऐसा कहा भी जाता है कि आर्थिक सम्पन्नता के लिए घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर पर अलमारी रखने की सबसे सही दिशा उत्तर है। ऐसा करने से घर पर कभी भी धन का अभाव नहीं पड़ने की मान्यता है।

ऐसा कहा जाता है अलमारी के अलावा घर के अन्य कीमती सामना भी उत्तर दिशा में ही रखने चाहिए। इससे उन सामानों के चोरी या खराब होने की संभावना कम होने की मान्यता है। कहते हैं कि नकद धन घर पर हमेशा उत्तर दिशा में रखी अलमारी में ही रखना चाहिए। कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार नकद धन को छोड़कर गहने व जवाहरात घर पर दक्षिण दिशा में रखे जाने चाहिए। हालांकि वास्तुशास्त्र में घर की उत्तर दिशा में ही अलमारी और धन रखने की बात कही गई है।