Shani In 2022: अधिकतर लोग शनि को बुरे फल देने वाला ही ग्रह मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ज्योतिष अनुसार शनि अच्छे परिणाम भी देते हैं। अगर कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति लाइफ में खूब तरक्की करता है और हर जगह उसका नाम होता है। वहीं अगर शनि कमजोर स्थिति में विराजमान हैं तो आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां आप जानेंगे 2022 में शनि किन राशियों के लोगों पर रहेंगे मेहरबान।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शनि ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। आपको इस साल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जो जातक प्रशासनिक नौकरी, लॉ फर्म और ईंधन उद्योग में हैं उनके लिए ये अवधि विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगी। वेतन में वृद्धि की संभावना है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों को सफलता प्राप्त होगी। जो बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए भी ये वर्ष अनुकूल दिखाई दे रहा है। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे और हर जगह आपको सम्मान प्राप्त होगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये वर्ष शुभ साबित होगा। 29 अप्रैल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। अटके हुए कार्य इस अवधि में पूरे होंगे। इस दौरान आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- पति के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं इन नाम वाली लड़कियां, आर्थिक मामलों में पति का करती हैं पूरा सहयोग)
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए शनि ग्रह की स्थिति 2022 में शुभ रहेगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि के आसार रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अच्छी नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। ये साल विवाहित जातकों के लिए भी अनुकूल रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस साल लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। अप्रैल माह में शनि आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा जिससे आपको आकस्मिक लाभ या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि की लड़कियां संस्कारी बहू होती हैं साबित, ससुराल वालों का तुरंत जीत लेती हैं दिल)