September 2021 Horoscope: सितंबर का महीना शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है। ये महीना कई राशि वालों के लिए शानदार तो कुछ के लिए मुश्किल भरा रहने के आसार रहेंगे। खासकर सितंबर में शनि साढ़े साती से पीड़ित दो राशियों की परेशानियां बढ़ने की संभावना है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। दुर्घटना की आशंका है। कोर्ट कचहरी के विवादों में फंस सकते हैं। इसलिए इन दो राशि के लोगों को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मकर: इस राशि के लोगों का पैसा गलत जगह फंसने के आसार रहेंगे। संपत्ति की खरीद में धन-हानि होने की आशंका दिखाई दे रही है। इसलिए पैसों के मामले में आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि इस महीने कई बार अचानक से लाभ होने के भी आसार रहेंगे। लेकिन ऐसा तब होगा जब आप हर काम बेहद ही सावधानी से करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये महीना मुश्किल भरा दिखाई दे रहा है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार रहेंगे। चोट-चपेट लगने की आशंका है। इस राशि वालों पर शनि साढ़े

कुंभ: आपके ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है। सितंबर महीने में आपकी मुश्किलें बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पैसों के लेन-देन में बेहद ही सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी तरह का जोखिम इस दौरान न लें। कर्ज लेने और देने से बचें। पैसों को लेकर किसी से विवाद होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बजट बनाकर उसके अनुसार ही पैसा खर्च करें नहीं तो कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। इलाज में काफी पैसा खर्च हो सकता है। 15 सितंबर से बृहस्पति के द्वादश भाव में आने के कारण खर्च में काफी ज्यादा वृद्धि हो सकती है। इसलिए संभलकर चलें। (यह भी पढ़ें- 26 अगस्त को बुध ग्रह बदलेगा राशि, 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता तो इन्हें हानि की आशंका)

उपाय: इन दोनों ही राशियों के जातक कष्टों से राहत पाने के लिए इस महीने सरस्वती माता की उपासना करें। काली उड़द को शनि मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन एक सिक्का तेल में डालकर शनि दान लेने वाले को दान करें। (यह भी पढ़ें- इन तीन मूलांक वालों को सितंबर माह में धन प्राप्ति के बनेंगे योग, बढ़ सकती है आमदनी)