Shukra Ast In Dhanu Rashi: शुभ ग्रह शुक्र 4 जनवरी को अस्त होने जा रहा है। शुक्र अस्त की ये अवस्था बृहस्पति की स्वराशि धनु में होगी। इस दौरान शुक्र धनु राशि में विराजमान होते हुए सूर्य के बहुत करीब पहुंच जाएंगे। इस अस्त के परिणामस्वरूप शुक्र शक्तिहीन हो जाएंगे। इस दौरान करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन 3 राशि वालों के लिए ये स्थिति फलदायी साबित होगी। इनकी किस्मत चमकने के आसार रहेंगे।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त होना अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। इस दौरान आप लाभ प्राप्त करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यापार में विस्तार करने के लिए ये अवधि उत्तम दिखाई दे रही है। आर्थिक जीवन के लिहाज़ से शुक्र देव की कृपा से आप इस अवधि में अपनी आमदनी में इजाफा करते हुए धन की बचत करने में भी सक्षम रहेंगे। आपकी कड़ी मेहनत इस दौरान आपको सही प्रोत्साहन व बोनस आदि के रूप में अच्छा लाभ देगी।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र उनके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होते हैं और ये उनके सुख, संपत्ति के चौथे भाव में अस्त होंगे। जिस कारण आपको अपने सभी प्रयासों में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। इस अवधि में कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अच्छा मुनाफा कमाने में आप सफल रहेंगे। आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। धन की बचत कर पाने में भी आप सक्षम रहेंगे। (यह भी पढ़ें- January 2022 Horoscope: इस महीने 4 राशि वालों को मिलेगी Good News, धन-दौलत में बढ़ोतरी के आसार, यहां जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल)
कुंभ राशि: शुक्र की ये उपस्थिति आपके जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आएगी। ये समय आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। करियर में भी नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के कई नए अवसर मिलेंगे। साथ ही कार्यस्थल पर आप जो भी काम करेंगे उसमें सफल होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मान-सम्मान, प्रोत्साहन और पदोन्नति मिलने के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए भी शुक्र की ये स्थिति उच्च लाभ मिलने के योग बनाएगी।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022