Surya And Shani Yuti In January 2022: ज्योतिष शास्त्र में शनि और सूर्य को एक दूसरे का शत्रु माना गया है। 14 जनवरी 2022 में सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जब भी सूर्य इस राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाई जाती है। इस राशि में पहले से ही शनि देव भी विराजमान हैं। सूर्य मकर राशि में 13 फरवरी 2022 तक रहेंगे तो शनि इस राशि में 29 अप्रैल 2022 तक। यानी दोनों ग्रहों की मकर राशि में युति 14 जनवरी से लेकर 13 फरवरी 2022 तक रहेगी। जानिए ये अवधि किन 5 राशि के लोगों के लिए खास होने वाली है।

मेष राशि:
-आपके लिए ये स्थिति बेहद ही शुभ रहेगी। नौकरी में तरक्की के आसार रहेंगे।
-इस अवधि के दौरान नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की भी संभावना बहै।
-समाज में आपकी छवि काफी मजबूत होगी।
-आपके कार्यों को सराहा जाएगा और आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
-आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि:
-इस दौरान आपको अपनी योजनाओं में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
-सराकरी नौकरी कर रहे जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
-प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
-प्रेम जीवन इस दौरान सुख और आनंदमय रहने की संभावना है।
-अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
-किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलने की संभावना रहेगी।

तुला राशि:
-तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है।
-इस दौरान आपकी अच्छी आय हो सकती है जिसकी वजह से आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।
-घर के बड़े-बुजुर्गों की सहायता से संपत्ति भी खरीद सकते हैं।
-करियर में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि:
-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने की संभावना है।
-आपके संवाद कौशल में भी सुधार होने की संभावना है जिसका आपको लाभ होगा।
-आपके द्वारा किए गए कार्य इस अवधि में सराहे जा सकते हैं।
-कार्यस्थल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रह सकते हैं।
-आर्थिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह गोचर आपके लिए सकारात्मक रह सकता है।

धनु राशि:
-इस अवधि में आपको अपने पिता से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है।
-इस दौरान संचय किया हुआ धन आपके लिए भविष्य में सहायक सिद्ध हो सकता है।
-आपको धन अर्जित करने के कई मौके प्राप्त होंगे और आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
-प्रतियोगिता में किसी प्रकार का इनाम भी जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022