Shani And Guru Making Neechabhanga Raj Yoga: सितंबर माह में मकर राशि में बड़ी हलचल होने जा रही है। इस राशि में शनि 20 जनवरी 2020 से गोचर कर रहे हैं और 14 सितंबर से देव गुरु बृहस्पति भी मकर राशि में आ जायेंगे। गुरु इस राशि में 21 नवंबर तक विराजमान रहेंगे और शनि 29 अप्रैल 2022 तक। दोनों ग्रहों की युति से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। जानिए गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन और इससे बनने वाले योग का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष: इस राशि के जातक को करियर में उपलब्धियां प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए समय काफी लाभकारी साबित होगा। नौकरी पेशा जातकों का वेतन बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश के समय काफी अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

वृषभ: इस राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में जिस अवसर की आप तलाश में थे वह आपको मिल सकता है। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। आपको वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों पर काबू करने में आप सफल रहेंगे। इस दौरान आपको आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क: साझेदारी के कार्यों में सफलता हासिल होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध सभी से अच्छे होंगे। वेतन भी बढ़ सकता है। करियर में लाभ प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। कारोबारियों के लिए ये गोचर लाभकारी रहेगा। (यह भी पढ़ें- बेहद दयालु स्वभाव के माने जाते हैं इन 4 राशि के लोग, हमेशा मदद के लिए रहते हैं तैयार)

मीन: आपके लिए समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। आर्थिक मामलों को लेकर समय काफी अच्छा रहेगा। इस अवधि में किए गए निवेशों से आपको भविष्य में अच्छा खास लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोतों को उत्पन्न करने में आप सक्षम होंगे। महिला पक्ष से धन प्राप्ति की संभावना दिखाई दे रही है। नये काम की शुरुआत इस अवधि में कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों पर भगवान गणेश की रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ होने की प्रबल संभावना)