Karwa Chauth 2018 Fast Rules, Vrat Vidhi, Rituals, Procedure: करवा चौथ उत्तरी भारत का एक लोकप्रिय त्योहार है। इस त्योहार को हिन्दू बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस त्योहार को विवाहित महिलाओं के साथ-साथ वो महिलाएं भी करती हैं जिनकी इन्गेजमेंट हो चुकी है। लेकिन जो महिलाएं प्रेग्नेंट उनको करवाचौथ के फास्ट के दौरान बहुत सावधानियां रखने की जरूरत है क्योंकि उन्हें अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्हें अपने खाने-पीने का ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि एक छोटी सी गलती भी उनके और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कुछ आसान से टिप्स हैं जिनकी मदद से आप खुद को स्वस्थ और फिट रख सकती हैं।

सूर्योदय के पहले कुछ खा लें: गर्भवती महिलाओं को सूर्योदय से पहले कुछ खा लेना चाहिए। इससे उनका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। कोशिश करें कुछ मीठा ना खाएं क्योंकि मीठा आपकी भूख को बढ़ाता है। कुछ सूर्योदय से पहले पोषक आहारों का सेवन करें।

पेय पदार्थो का सेवन करें: गर्भावस्था के दौरान फास्टिंग बहुत तनावपूर्ण हो जाता है। लेकिन यदि आप कुछ पेय पदार्थो का सेवन करती हैं तो इससे आपका शरीर हाईड्रेटेड रहता है। लेकिन चाय का सेवन हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे एसिडिटी और असहज होने का खतरा हो सकता है।

कुछ खाने की सामग्री तैयार रखें: फास्टिंग करने की सोच रही हैं तो आप कुछ खाने की सामग्री रखें, जैसे- दूध, फल या साबूदाना। ये आपको ना सिर्फ स्वस्थ रखेंगे बल्कि आपकी भूख को भी नियंत्रित रखता है। हर थोड़े-थोड़े समय पर आप इनका सेवन कर सकती हैं।

दिमाग को भटकाएं: यदि आपको अधिक खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप अपने दिमाग को किसी और चीज की तरफ ले जाएं। इससे आपकी भूख नियंत्रित हो जाएगी। थोड़ी देर रिलैक्स भी करें।