Garuda Ghanti: हिंदू धर्म में घंटी का विशेष महत्व है। मंदिर के द्वार में बड़े-बड़े घंटे लगे होते हैं और वहीं घरो में छोटी-छोटी घंटी होती है। किसी भी शुभ या मांगलिक काम के समय घंटी बजाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घंटी बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। घर के पूजा घर के लिए विभिन्न तरह की घंटिया आती हैं। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा प्रभावी गरुड़ घंटी मानी जाती है। कहा जाता है कि जब सृष्टि की रचना की जा रही थी, तो रचना में ध्वनि और नाद का सबसे अधिक योगदान था। वहीं नाद अब गरुड़ घंटी को बजाने में निकलता है। इसलिए घर में गरुड़ घंटी जरूर रखनी चाहिए और इसे रोजाना बजाना चाहिए।
आमतौर पर हम रोजाना घंटी मंदिर में आरती करते समय जरूर बजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदिर के अलावा कुछ अन्य जगहों पर नियमित रूप से घंटी बजाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जानिए घर की किन जगहों पर घंटी जरूर बजाना चाहिए।
इन 5 जगहों पर रोजाना बजाएं गरुड़ घंटी
मंदिर
गरुड़ घंटी को मंदिर में जरूर पूजा करते समय बजाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही देवी-देवता भी अति प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं।
किचन
शास्त्रों के अनुसार, मंदिर के बाद गरुड़ घंटी किचन में उस जगह जरूर बजानी चाहिए। जहां पर घड़ा, मटका या फिर पानी का पात्र रखा हो। ऐसा करने से पितर अति प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
धन रखने वाली जगह
आप घर में अलमारी, तिजोरी या फिर जहां पर घर रखते हो। वहां पर भी गरुड़ घंटी जरूर बजाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और दरिद्रता घर से बाहर निकल जाती है।
मुख्य द्वार में अंदर ओर
शास्त्रों के अनुसार, चौथी जगह की बात करें, तो गरुड़ घंटी प्रवेश द्वार में अंदर की ओर यानी घर के अंदर दरवाजे के पास जरूर बजानी चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि, धन संपदा की प्राप्ति होती है।
प्रवेश द्वार के बाहर
आखिर में प्रवेश द्वार के बाहर यानी घर के मुख्य द्वार की चौखट को पार करके घंटी जरूर बजाएं। ऐसा करने से बुरी शक्तियों घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।