25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस डे के रुप में मनाया जाता है। इस साल भी ढेर सारी खुशियों और सेलिब्रेशन को लेकर क्रिसमस का त्योहार आ गया है। क्रिसमस का त्योहार पूरे विश्व में लोग धूमधाम से मनाते हैं। ईसाई समुदाय के साथ गैर ईसाई समुदाय के लोग भी इस दिन इकठ्ठे होते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। भारत में पाइन के पेड़ों की जगह लोग आम और केले के पेड़ों को सजाते हैं। बच्चे इस दिन गिफ्ट्स पाने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं। क्रिसमस के दिन बच्चों में सांता क्लॉज को लेकर उत्सुकता रहती है। ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार क्रिसमस से रौशनी का आरंभ होता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या यानि 24 दिसंबर की शाम को ही इस पर्व का उल्लास अपने चरम पर पहुंच जाता है।
क्रिसमस को यीशू मसीह के जन्मदिवस के रुप में मनाया जाता है। बाईबल की वर्स 9:2 में लिखा है कि जो लोग अंधेरे में चल रहे हैं उन्हें एक दिन ग्रेट लाइट मिलेगी। मतलब- जो लोग अंधेरी जमीन पर रहते हैं उनके ऊपर प्रभु की रौशनी जरुर पड़ेगी। माना जाता है कि यीशू धरती पर शांति की स्थापना के लिए आए थे और वो लोगों की जिंदगी को रौशन करते थे। जीसस का जन्म भविष्यवाणी करने के लिए नहीं बल्कि एक युग को प्रकाशित करने के लिए हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि देवदूतों ने आकर लोगों को बताया था कि ये बच्चा (यीशु) पालनहार है जो सभी के दुख हरने के लिए आया है।
साल के अंत में आने वाले इस रौशनी के त्योहार को बड़ा दिन भी कहा जाता है। गैर ईसाई समुदाय के लोग इस दिन सूर्य उत्तरायण का पर्व मनाते हैं। इस दिन सूर्य देवता का पुर्नजन्म माना जाता है। क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज को लेकर हर बच्चा उत्सुक रहता है। सांता क्लॉज का असली नाम सांता निकोलस था। माना जाता है कि इनका जन्म ईसा मसीह की मृत्यु के 280 साल बाद हुआ था। इनके माता-पिता नहीं थे इसी कारण से उन्हें सिर्फ यीशू पर यकीन था। उन्हें लोगों की मदद करना और सेवा करना बेहद पसंद था, वो यीशू के कदमों पर चलते थे। इसी कारण वो यीशू के जन्मदिन पर रात के अंधेरे में बच्चों को गिफ्ट दिया करते थे। क्रिसमस के दिन कार्ड, गिफ्ट्स, चॉक्लेट्स के साथ बधाई दी जाती है और चर्च में प्रार्थना की जाती है।
Christmas Songs: बॉलीवुड के इन गाने पर डांस कर सेलिब्रेट कर सकते हैं क्रिसमस डे
