Ruchak Yog In Kundli: व्यक्ति की कुंडली में कई तरह के शुभ और राजयोग बनते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। वहीं यहां  हम ऐसे ही बेहद शुभ राजयोग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है रूचक योग। वैदिक ज्योतिष में इस योग को बेहद ही मंगलकारी माना जाता है।

आपको बता दें कि इस योग का संबंध भूमिपुत्र मंगल ग्रह से है। जिस भी व्यक्ति की जन्मपत्री में यह योग बनता। वह व्यक्ति धन-संपत्ति के मामले में हमेशा लकी रहती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति अति धनवान होता है।आइए जानते हैं कैसे निर्माण होता है रूचक योग का और कुंडली में इसका क्या फल प्राप्त होता है।

ऐसे बनता है रूचक योग

ज्योतिष ग्रंथ के मुताबिक रूचक पंच महापुरुष योग मंगल निर्माण करते हैं। यह योग तब बनता है, जब कुंडली के केंद्र भाव में मंगल अपनी उच्च राशि मकर और अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष या फिर अपनी स्वराशि वृश्चिक में स्थित होते हैं।

वहीं मानसागरी के अनुसार यदि मंगल ग्रह लग्न से केंद्र में स्थित हो और अपनी उच्च और स्वराशि में विराजमान हो तभी रूचक पंच महापुरुष योग का निर्माण होगा। परंतु मंगल के साथ सूर्य या चंद्रमा विराजमान हो तो महापुरुष योग भंग होने की संभावना रहती है और जो इसका फल काफी कम प्राप्त होता है।

रूचक राजयोग का फल

रूचक राजयोग जिस मनुष्य की कुंडली में स्थित होता है, ऐसा व्यक्ति साहस और पराक्रमी होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति का शरीर हष्टपुष्ट होता है। साथ ही देखने में ऐसा व्यक्ति ऊर्जावान और शक्तिशाली होता है। ये लोग मंगल देव के प्रभाव से फुर्तीले भी होते हैं। वहीं ये लोग जोखिम के कार्य करने में आगे रहते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलती अच्छी सफलता

जिन व्यक्तियों की जन्मकुंडली में रूचक योग बनता है। ऐसे लोग पुलिस, सेना, खेल प्रतिस्पर्धाओं जैसे क्रिकेट, फुटबाल, टेनिस, कुश्ती आदि क्षेत्रों में अच्छा नाम और शोहरत कमाते हैं। साथ ही ये लोग इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। यहां पर यह देखना जरूरी होगा कि जिस व्यक्ति की कुंडली में रूचक योग बन रहा है तो वहां मंगल ग्रह किस राशि में स्थित है, उसकी डिग्री क्या है। साथ ही मंगल के ऊपर किस ग्रह की दृष्टि है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025