Mulank Six People: अंकों का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। क्योंकि जिस डेट में हम पैदा होते हैं। वो अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। अंक शास्त्र में अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों के अलग- अलग ग्रह स्वामी होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं अंक 5 बारे में, जिसका संंबंध ग्रहो के राजकुमार बुध से होता है। मतलब
जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 5, 1 या 23 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। इस अंक से जुड़े लोग थोडे़ मजाकिया स्वभाव के होते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर जीनवभर बचपना रहता है। लेकिन ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं और इनकी वाणी प्रभावशाली होती है। आइए जानते हैं मूलांक 5 से जुड़े लोगों की अन्य खूबियां…
बनते हैं बड़े कारोबारी
अंक शास्त्र अनुसार जो लोग अंक 5 से जुड़े होते हैं, ये लोग बड़े व्यापारी बनते हैं। साथ ही ये लोग कारोबार में अच्छा धन कमाते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। वहीं यह ऐसे लोग होते हैं जो गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी हंसी मजाक कर सकते हैं। गंभीरता की इन लोगों में कमी देखने को मिलती है। वहीं इन लोगों की वाणी प्रभावशाली होते हैं, जिससे लोग इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां एक खुशनुमा माहौल बना देते हैं। साथ ही ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग कर्मशील होते हैं।
जीवन भर रहता है बचपना
मूलांक 5 से जुड़े लोगों में बचपना जीवन भर रहता है। ये लोग चीजों को सीरियस कम लेते हैं और वर्तमान में जीते हैं। साथ ही ये लोग अपने दोस्तों में चर्तित होते हैं। ये लोग काफी बातूनी होते हैं। साथ ही ये अपनी बातों से सामने वाले को जल्दी प्रभावित कर देते हैं। ये लोग संबंध बनाने में भी माहिर होते हैं। साथ ही इन लोगों के प्रेम संबंध ज्यादा समय तक स्थायी नहीं रहते।
ये रंग और अंक होते हैं शुभ
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 5 से जुड़े लोगों के लिए 5, 14 और 23 तारीख शुभ होते हैं। इनके लिए शुभ रंग सफेद, खाकी और हल्का रंग होता है, साथ ही बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन होते हैं। ये लोग इन दिनों में कोई अपना शुभ काम कर सकते हैं…