Mulank Five: अंक शास्त्र अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन के बारे में पता किया जा सकता है। क्योंकि हर जन्मतिथि का एक मूलांक बनता है और उस मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में, जिसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। मतलब जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 5, 1 या 23 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस तारीख को जन्में लोगों पर बुध देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और उन्हें खूब लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही ये लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में खूब धन कमाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 5 से जुड़े लोगों की दिलचस्प बातें…

शेयर बाजार, सट्टा में खूब कमाते हैं धन

अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 5 से जुड़े लोग मनी माइंडेड होते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी होते हैं और ये लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में खूब धन कमाते हैं। ये लोग अच्छे निवेशक होते हैं। ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तमाल करके खूब पैसा कमाते हैं। मूलांक 5 वाले लोग एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। ये लोग थोड़े मजाकिया होते हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं।

होते हैं बातूनी और व्यवहारिक 

अंक 5 से जुड़े लोग बातूनी और व्यवहारिक होते हैं। ये लोग व्यक्ति की मदद करने को हमेशा तैयार रहते हैं। साथ ही साथ ही ये अपनी बातों से सामने वाले को जल्दी प्रभावित कर देते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग हर बात पर अपनी राय देने के लिए आतुर होते हैं। साथ ही ये लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। ये लोग जिस कार्य को हाथ में लेते हैं, उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। 

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा

मूलांक 5 से जुड़े लोग मीडिया, मार्केटिंग, गणित, बैंकिंग, कला, संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं। ये लोग वाणी से संबंधित कार्य करें तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025