Love Yog Husband and Wife: हर इंसान की चाह होती है कि उसका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहे। हा कभी- कभी नोकझोंक होना आम बात है। लेकिन जब ये नोकझोंक लड़ाई का रूप ले ले तो वैवाहिक जीवन का सुख खत्म हो जाता है और स्थिति यहां तक आ जाती है कि पति- पत्नी के बीच अलगाव तक हो जाता है।
वहीं कुछ कपल आपने ऐसे देखें होंगे जिनमें हमेशा प्यार बना रहता है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो यह सब पति- पत्नी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति और योग के कारण होता है। जो हमेशा दांपत्य जीवन में सुखमय बनाने में मदद करते हैं। आज हम आपको ग्रहों की ऐसी स्थिति और योगों के बारे में बताएगे, जिससे पति-पत्नी के बीच बेहद प्यार होता है। आइए जानते इन ग्रह स्थितियों के बारे में…
लग्न में हों बुध और शुक्र विराजमान:
जिन लोगों कुंडली के लग्न भाव में बुध और शुक्र सकारात्मक स्थित हों तो ऐसे व्यक्ति को जीवनसाथी रोमांटिक और केयरिंग स्वभाव का मिलता है। सके साथ ही दांपत्य जीवन में टकराव की स्थिति भी कम ही बनती है और पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हैं। शुक्र के प्रभाव से पति-पत्नी के बीच रोमांस की भी अधिकता रहती है। ये लोग अपने जीवनसाथी के सुख- दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।
सप्तम भाव में स्थित हो शुभ ग्रह:
यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली के सप्तम भाव में सात्विक ग्रह गुरु, बुध या शुक्र सकारात्मक विराजमान हों तो ऐसे व्यक्ति को जीवनसाथी बहुत की कूल नेचर का मिलता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ उसका तालमेल अच्छा रहता है। अगर कभी भी पति- पत्नी के बीच मनमुटाव होता है तो भी ऐसे जातक आपसी समझ से मामले को सुलझा लेते हैं।
पंचम भाव का भी शुभ होना जरूरी:
कुंडली के पांचवे भाव या कुंडली के पांचवे स्थान (पंचमेश) से प्रेम की स्थिति का जायजा लिया जा सकता है। कुंडली के पांचवें भाव का स्वामी यदि लगनस्थ यानी पहले स्थान( लगन) हो तो मानव को शारीरिक सुख और बुद्धि प्राप्त होती है। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: शनि की राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
सप्तम भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि:
यदि कुंडली के सप्तम स्थान पर शुभ ग्रहों की दृष्टि (जैसे- चंद्रमा, बुध, गुरु और शुक्र) हो तो ऐसे व्यक्ति को समझदार और बुद्धिमान जीवनसाथी मिलता है। इस स्थिति में पति- पत्नी के बीच आपसी समझ अच्छी होती है। साथ ही दोनों लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र भी करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Numerology: इन जन्मतिथि वाले लोग माने जाते हैं बिजनेस माइंडेड, धन के देवता कुबेर की रहती है विशेष कृपा