2022 Career Rashifal: हर ग्रह का किसी न किसी राशि से संबंध होता है। शनि ग्रह की बात करें तो 3 राशियां इनकी सबसे प्रिय मानी जाती हैं। जिसमें मकर और कुंभ राशि के ये स्वामी हैं तो तुला राशि में ये उच्च के होते हैं। इन तीनों ही राशियों के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने से इन पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। जितना बाकी राशि वालों पर पड़ता है। जानिए 2022 इन तीनों राशि वालों के करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल काफी शुभ साबित हो सकता है। मुख्य तौर पर इनके करियर के लिए। आप इस साल अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। इस राशि के व्यापारी जातकों के लिए भी ये साल विशेष अवसर लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अच्छी कमाई होने की संभावना है। जिन परियोजनाओं को आप शुरू करने की योजना बना रहे थे उनमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। आपको धन के साथ-साथ इस साल मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी।
मकर राशि: इस राशि वालों के करियर के लिए भी नया साल अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। बॉस या उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भी तरक्की प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपकी क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष कई अच्छे सौदे होने की संभावना है। यात्राओं से भी अच्छा खास धन अर्जित कर सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल आसार रहेंगे। (यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र अनुसार सौभाग्यशाली स्त्रियों में ये होते हैं गुण और लक्षण)
कुंभ राशि: इस राशि वालों को करियर में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी छूटने की आशंका रहेगी। इसलिए बेहतर होगा चुपचाप अपना काम करते रहें। 2022 अप्रैल से आपकी स्थिति में सुधार आने लगेगा। इस दौरान करियर में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पायेंगे। (यह भी पढ़ें- जल्द शनि के शत्रु ग्रहों की राशि पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानिए क्या बरतनी होगी सावधानी)