Weekly Horoscope/Rashifal In Hindi: आज दिन मंगलवार तारीख 17 दिसंबर 2019 (17 December 2019) है। 16 दिसंबर दिन सोमवार को सूर्य वृश्चिक राशि छोड़ धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। जिसके बाद से खरमास यानी मलमास शुरू हो गया है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन और नक्षत्रों में बदलाव से मेष, मिथुन, सिंह और कन्या वालों को होगा विशेष लाभ, मीन राशि वालों के बढ़ सकते हैं कष्ट…
मेष- इस सप्ताह आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। किसी से झगड़ा हो सकता है इसलिए वाणी पर खास संयम बरतना होगा। किसी बड़े अधिकारी के संपर्क में आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य आते आते स्थिति कुछ बिगड़ सकती है लेकिन धैर्य रखना होगा। मेहनत के अनुसार आपको फल जरूर मिलेगा।
वृषभ- इस सप्ताह काम का बोझ आपके ऊपर ज्यादा बढ़ सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। लेकिन सप्ताह के आखिरी दिन में अचानक से धन लाभ के भी आसार हैं। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
मिथुन- कानूनी विवादों का निपटारा हो सकता है। नए दोस्त बनने के आसार हैं। लेकिन किसी करीबी से धोखा भी मिल सकता है। संभलकर रहना होगा। हर काम को सावधानी से करने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी।
कर्क- सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा होगा। नौकरी में बदलाव के आसार हैं। माता पिता का लव लाइफ में साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। दिमागी उलझन दूर होगी। लेकिन सप्ताह के तीसरे चौथे दिन अचानक से सेहत बिगड़ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत है।
सिंह- इस राशि के जातकों को बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। दुश्मन प्रबल होंगे हर काम को सावधानी से करने की जरूरत है। कामकाज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। सैलेरी में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या- रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय उत्तम रहेगा। गलत संगत से दूर रहे नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में किसी के आने के संकेत मिल रहे हैं। विवाह को लेकर अड़चन आ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
तुला- भाग-दौड़ वाला काम ज्यादा रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार वालों का साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आते आते आपके शरीर में आलस काफी ज्यादा दिखाई देगा जिस कारण आप कार्यों को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। बॉस से झगड़ा होने के आसार हैं।
वृश्चिक- आप किसी को लेकर भावनात्मक हो सकते हैं। नौकरी में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बेफजूल की यात्राओं में धन और समय खर्च हो सकता है। इस हफ्ते आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।
धनु- सप्ताह में आप कुछ नया आरंभ करने की सोच सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कष्टदायक रह सकती है लेकिन बाद का समय आनंदमय रहेगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। करियर में पदोन्नति के योग हैं।
मकर- किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। छोटी मोटी चोट के चपेट में आ सकते हैं। सेविंग में वृद्धि के आसार हैं। साझेदारी के काम से फायदा मिलेगा। लव लाइफ में कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। किसी काम में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ेगा। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।
कुंभ- इस सप्ताह आप अपने लंबे समय से रूके हुए कार्यों का निपटारा कर सकते हैं। सप्ताह के बीच के दिन आपके लिए काफी अच्छे साबित होंगे। नौकरी बदलने से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर प्रेम संबंध बन सकते हैं। हेल्थ को लेकर चिताएं बढ़ेगी।
मीन- सप्ताह आपके लिए परेशानी भरा रहने वाला है। खासकर लव लाइफ में तमाम परेशानियां देखने को मिल सकती है। नए रोजगार की तलाश में आपको घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। बच्चों का पढ़ाई से मन भटकने के आसार हैं। माता पिता आपके हर इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।