Horoscope Today, June 02, 2019: वित्त मामलों को लेकर आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है और वाहन सुख की भी प्राप्ति होने की संभावना है। स्वास्थ्य मामलों को लेकर कन्या और मीन राशि के जातकों का दिन कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। यहां जानिए सभी राशियों का आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल…

Health Horoscope Today, June 02, 2019

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। ऐसा आपकी खराब जीवन शैली के चलते होगा इसलिए अपनी डाइट में परिवर्तन करें और व्यायाम जरूर करें।

वृषभ राशिफल: आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। डॉक्टर से परामर्श लेना आपके लिए उचित रहेगा नहीं तो रोग बढ़ सकता है।

मिथुन राशिफल: आज आपके साथ दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं साथ ही बिजली उपकरणों से भी दूर रहें।

Love Horoscope Today, June 02 2019: सिंह राशि वालों को अपने लव पार्टनर से मिल सकता है कोई खास गिफ्ट, यहां जानें अपना लव राशिफल

Live Blog

17:29 (IST)02 Jun 2019
शरीर की ऊर्जा में कमी आने की संभावना

मीन राशिफल: सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। शरीर की ऊर्जा में काफी कमी आने की संभावना है।

16:52 (IST)02 Jun 2019
गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत

कुंभ राशिफल: सेहत में सुधार आएगा। शरीर में काफी ऊर्जा रहने के कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।

16:15 (IST)02 Jun 2019
दक्षिण दिशा की यात्रा करने में बरतें सावधानी

मकर राशिफल: इस राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण दिशा की यात्रा करने में भी सावधानी बरतें।

15:42 (IST)02 Jun 2019
बीमारी में डॉक्टर की सलाह लेना फायदेमंद

धनु राशिफल: कान और दांत में दर्द की समस्या परेशान करने वाली है। घरेलु नुस्खों की बजाय डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

14:42 (IST)02 Jun 2019
ध्यान रखने की जरूरत जिससे कि रोग फिर से ना उभर पाए

वृश्चिक राशिफल: किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लेकिन अभी भी स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी जिससे कि रोग फिर से ना उभर पाए।

14:01 (IST)02 Jun 2019
माता-पिता की सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती है

तुला राशिफल: श्वास संबंधी रोग बढ़ने के आसार हैं। मानसिक तनाव ज्यादा रह सकते हैं। माता-पिता की सेहत में अचानक से गिरावट आ सकती है।

13:39 (IST)02 Jun 2019
आध्यात्म के माध्यम से रह सकते हैं स्वस्थ

कन्या राशिफल: सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। ज्यादा तनाव लेने के कारण सिर में दर्द हो सकता है। योग और आध्यात्म के माध्यम से आप अपने को स्वस्थ रख सकते हैं।

12:42 (IST)02 Jun 2019
झेलना पड़ सकता है नुकसान...

सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों की सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने के आसार हैं। आपकी लापरवाही की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

12:17 (IST)02 Jun 2019
माता का स्वास्थ्य परेशान करने वाला..

कर्क राशिफल: दिल के मरीजों के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है। अचानक से तबीयत खराब होने के आसार हैं। माता का स्वास्थ्य भी परेशान करने वाला है।

11:59 (IST)02 Jun 2019
नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा नहीं

मीन राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होता नजर आ रहा है। लेकिन नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

11:05 (IST)02 Jun 2019
कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें

कुंभ राशिफल: बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।

10:43 (IST)02 Jun 2019
कर्जों की भरपाई होने के भी आसार

मकर राशिफल: मकर राशि वालों की पैसों से संबंधी समस्या दूर हो सकती है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। कर्जों की भरपाई होने के भी आसार हैं।

10:21 (IST)02 Jun 2019
नए काम की शुरुआत के लिए शुभ है दिन...

धनु राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। कुछ लोग अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं जिसके लिए दिन शुभ रहेगा।

09:39 (IST)02 Jun 2019
आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना

वृश्चिक राशिफल: वित्त स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है। अनावश्यक पैसा खर्च करने से बचें नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

09:05 (IST)02 Jun 2019
ऐसे मिलेगा ज्यादा धन

तुला राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा लगेगा।

08:30 (IST)02 Jun 2019
इनके लिए आज का दिन है शुभ

कन्या राशिफल: व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। रोज के मुकाबले इनकम ज्यादा होने की संभावना है। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।

08:05 (IST)02 Jun 2019
आज सिंह राशि वाले न करें कोई नया काम

सिंह राशिफल: वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है इसलिए सावधानी बरतें। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ नहीं है। निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है।

07:31 (IST)02 Jun 2019
इनके लिए अच्छा है इनवेस्टमेंट का दिन

कर्क राशिफल: यात्राओं में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। प्रेमी के सहयोग से बिजनेस में कोई बड़ा कार्य बन सकता है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।