Horoscope Today, July 01, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: मेष राशि वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी होने वाली है। करियर को लेकर शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। अचानक से धन लाभ होगा। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है।  Love Horoscope: प्रेम का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। लेकिन पुराने संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। Health Horoscope: किसी करीबी की तबीयत खराब होने के आसार हैं। जिससे आप परेशान रह सकते हैं। नींद पूरी ना लेने की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ (Taurus): Finance Horoscope: कोई नई नौकरी मिल सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घूमने फिरने में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं।

Love Horoscope: प्रेमी के परिवार वालों से झगड़ा हो सकता है। जिसके चलते आपके अपने पार्टनर के साथ भी संबंध खराब होने की संभावना है। गुस्से और वाणी पर संयम बरतें।

Health Horoscope: सेहत में सुधार आएगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पौष्टिक खाना खाएं। और रोजाना कुछ समय प्राणायाम के लिए निकालें।

 

Live Blog

Today Horoscope Update

15:31 (IST)01 Jul 2019
मिथुन (Gemini)

Finance Horoscope: इस राशि के जातकों को दुश्मनों से सावधान रहना होगा। यात्रा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। नौकरी में किसी से विवाद करने से बचें।

Love Horoscope: आज आपका समय प्रेमी के साथ ज्यादा निकलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनने के आसार हैं।

Health Horoscope: बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बुजुर्ग लोगों को चोट लगने के आसार हैं। इसलिए कोई भी काम सावधानी से करें।

15:17 (IST)01 Jul 2019
कर्क (Cancer)

Finance Horoscope: पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। आज किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य आपका साथ कम देता दिखाई दे रहा है।

15:04 (IST)01 Jul 2019
कर्क लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: हमसफर के साथ किसी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं। दोस्तों से संबंध अच्छे होंगे। किसी जरूरी काम में माता-पिता और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

Health Horoscope: सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। महिलाएं आग संबंधी कार्य करने में लापरवाही ना बरतें। चोट-चपेट के चक्कर में आने की संभावना है।

14:51 (IST)01 Jul 2019
सिंह (Leo)

Finance Horoscope: सिंह राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों का सपना पूरा हो सकता है।

Love Horoscope: टूटे हुए प्रेम संबंध फिर से बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लव लाइफ की परिवार वालों से चर्चा करने के लिए दिन शुभ है। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

Health Horoscope: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। बाहर का खाना खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। व्यायाम आराम से करें नहीं तो चोट लग सकती है।

14:40 (IST)01 Jul 2019
कन्या (Virgo)

Finance Horoscope: नए काम की शुरुआत आज की जा सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन कपड़े से जुड़ा कारोबार कर रहे जातकों के लिए दिन जोखिम भरा रहेगा।

14:29 (IST)01 Jul 2019
कन्या वालों का लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: आपकी लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहेगा। लव मैरिज करने वालों को माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। लेकिन नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी बरतें।

Health Horoscope: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। बुजुर्ग लोग व्यायाम पर उचित ध्यान दें।

13:57 (IST)01 Jul 2019
तुला (Libra)

Finance Horoscope: इस राशि के लोगों को अपने पुराने निवेश से फायदा मिलने की उम्मीद है। लेकिन व्यापार में किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। इंटरव्यू पर जा रहे जातक अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर के निकलें। इससे आपको सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

13:25 (IST)01 Jul 2019
तुला लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: आज आपको अपने प्रेमी से धोखा मिल सकता है। खासकर उन लोगों को जिनकी रिलेशनशिप को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

Health Horoscope: अचानक से सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा कि आप घर पर रहकर आराम करें। पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

12:21 (IST)01 Jul 2019
वृश्चिक (Scorpio)

Finance Horoscope: नौकरी वाले जातक को ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्र से धन लाभ हो सकता है। लेकिन आज किसी को पैसा उधार देने से बचें।

Love Horoscope: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी न किसी से झगड़ा होता रहेगा। प्रेमी से आपकी दूरी बढ़ सकती है। विवाह के लिए घरवालों का प्रेशर बनेगा।

11:34 (IST)01 Jul 2019
वृश्चिक वालों का स्वास्थ्य राशिफल

Health Horoscope: सेहत में सुधार आ सकता है। ऐसा आपकी अच्छी दिनचर्या के कारण होगा। आप अपने आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किसी से सलाह ले सकते हैं।

10:45 (IST)01 Jul 2019
धनु (Sagittarius)

Finance Horoscope: खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हानि के भी योग बन रहे हैं। किसी कीमती वस्तु के खोने का डर है। दुश्मन प्रबल होंगे। लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है।

10:31 (IST)01 Jul 2019
धनु लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: लव लाइफ के लिए दिन निराशाजनक भरा रहने वाला है। आपका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर भयंकर झगड़ा हो सकता है। जिसके कारण आपका रिश्ता टूटने के भी आसार हैं।

Health Horoscope: कमर दर्द और सिर दर्द दोनों ही परेशान करने वाले हैं। इसलिए इनका उपचार करें। छोटी बीमारियों को नजरअंदाज ना करें।

10:08 (IST)01 Jul 2019
मकर (Capricorn)

Finance Horoscope: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है। खर्चों में कमी आएगी। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं।

09:39 (IST)01 Jul 2019
मकर लव राशिफल...

Love Horoscope: किसी से प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। आपको अपने किसी काम में अपने चाहने वालों का साथ मिल सकता है।

09:22 (IST)01 Jul 2019
मकर वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: स्वास्थ्य के प्रति आप ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। आप अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे। साथ ही डाइट में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

09:02 (IST)01 Jul 2019
कुंभ (Aquarius): कुंभ वालों को यात्रा से मिल सकता है लाभ...

Finance Horoscope: आज की गई यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। कोई मुनाफे वाली डील हो सकती है। जीवन साथी की आय बढ़ने के आसार हैं। वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

08:36 (IST)01 Jul 2019
कुंभ लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: आज आपको अपनी लव लाइफ में अपने परिवार वालों का साथ मिलेगा। मनचाहा हमसफर मिलने के आसार हैं।

Health Horoscope: कमर दर्द से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। डॉक्टर की सलाह से ही काम करते रहें। जिससे की स्वास्थ्य सामान्य बना रहे।

08:08 (IST)01 Jul 2019
मीन(Pisces)

Finance Horoscope: निवेश से जोखिम हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। किसी करीबी मित्र से धोखा मिलने के आसार हैं। बेफजूल के खर्चों से बचें।

07:37 (IST)01 Jul 2019
मीन राशि वालों का लव राशिफल...

Love Horoscope: शादी में अड़चन आ सकती है। प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इसलिए आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।

07:16 (IST)01 Jul 2019
मीन राशि वालों को दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा...

Health Horoscope: दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों को बाहर का खाना ना खाने दें।