Horoscope Today 13 June 2025 : आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि दोपहर 3 बजकर 19 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ शुक्ल, ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को संबंधित होता है। ऐसे ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ वैभव लक्ष्मी का व्रत रखने का विधान है। इसके साथ ही कर्मफल दाता शनि शुक्र के साथ मिलकर दशांक योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, पंचांग, राहुकाल, दैनिक राशिफल सहित अन्य जानकारी…

30 साल बाद न्यायाधीश शनि बनाने वाले हैं अद्भुत योग, इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

Live Updates
18:58 (IST) 13 Jun 2025

Ear Shape Personality: ऐसे कान वाले लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, पाते हैं अपार दौलत और शोहरत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Ear Shape Personality: आइए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानते है कि कान के विभिन्न आकार और बनावट आपके व्यक्तित्व और जीवन पर किस तरह प्रभाव डालते हैं। …अधिक जानकारी
17:31 (IST) 13 Jun 2025

मेंहदी लगाने से खुल सकते हैं भाग्य के द्वार, धन वर्षा के बनेंगे योग, इससे जुड़ा है चमत्कारी रहस्य

Mehandi Astro Tips: प्राचीन मान्यताओं के अनुसार मेहंदी नारी सौंदर्य का प्रतीक तो है ही, साथ ही इसमें आयुर्वेदिक और दैविक गुण भी होते हैं। …और पढ़ें
16:51 (IST) 13 Jun 2025

Weekly Horoscope 16 To 22 June 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ, नई नौकरी के भी योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 16 To 22 June 2025: (साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून 2025): इस सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने के साथ कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल… …अधिक जानकारी
15:43 (IST) 13 Jun 2025

सूर्य, बुध और गुरु बनाने जा रहे हैं पावरफुल ब्रह्मा आदित्य योग, इन 3 राशियों का होगा खूब फायदा, आय में अपार वृद्धि के योग

Sun Mercury and Jupiter Conjunction: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे और ब्रह्मा आदित्य योग का निर्माण करेंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। …यहां पढ़ें
14:51 (IST) 13 Jun 2025

काशी की यात्रा मानी जाती है अधूरी, जब तक न हों इस मंदिर के दर्शन, काशी विश्वनाथ जाएं तो जरूर लगा लें हाजिरी

Kashi Vishwanath Temple: कहते हैं कि काल भैरव बाबा काशी के रक्षक हैं। उनकी कृपा से ही भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। इसलिए अगर आप काशी की यात्रा कर रहे हैं तो काल भैरव के दर्शन जरूर करें। …पूरी जानकारी
14:27 (IST) 13 Jun 2025

Jagannath Ratha Yatra 2025: क्यों नहीं जा सकते अविवाहित प्रेमी जोड़े जगन्नाथ मंदिर, क्या है प्रेमियों के प्रवेश पर रोक का कारण? जानें इससे जुड़ा रहस्यमय शाप

Jagannath Puri Temple: क्या आप जानते हैं कि ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में अविवाहित जोड़ों का प्रवेश वर्जित है? इसका रहस्य राधारानी की एक कथा से जुड़ा है, जो आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का हिस्सा बना हुआ है। …पूरी जानकारी
13:01 (IST) 13 Jun 2025

Chanakya Niti: इस समय पानी पीना है विष के समान, बिल्कुल भी न करें ये गलती, जानें आचार्य चाणक्य से जरूरी बातें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि किस समय पानी पीना जहर के समान काम करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में …पूरी जानकारी
11:23 (IST) 13 Jun 2025
मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप
  • ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:’।
  • ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।’
  • ‘ॐ ऐं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:।’
  • ‘ॐ ऐं क्लीं सौ:।’
  • ‘ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सौं जगत्प्रसूत्यै नम:।’
  • ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं लक्ष्मी ममगृहे धनं पूरय चिन्ताम् दूरय स्वाहा।’
  • ‘ॐ ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै गरूड़ वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:।’
  • ‘ॐ श्रीं च विद्महे अष्ट ह्रीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी-विष्णु प्रचोद्यात।’
  • 11:23 (IST) 13 Jun 2025

    26 दिन बाद गुरु बृहस्पति होंगे उदित, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

    Guru Uday 2025: जुलाई माह में गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित हो जाएंगे। गुरु के उदित होते ही इन तीन राशियों को नौकरी -बिजनेस में खूब लाभ मिलने के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। …अधिक जानकारी
    11:16 (IST) 13 Jun 2025
    मां लक्ष्मी की आरती (Maa Laxmi Aarti)

    ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
    तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
    सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
    जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
    कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
    सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
    खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
    रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
    उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥

    10:25 (IST) 13 Jun 2025
    मां लक्ष्मी चालीसा (Maa Laxmi Chalisa)

    दोहा

    मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
    मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
    सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
    ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥ टेक॥

    सोरठा

    यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करूं।
    सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥

    ॥ चौपाई ॥

    सिन्धु सुता मैं सुमिरौं तोही। ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहि॥
    तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरबहु आस हमारी॥
    जै जै जगत जननि जगदम्बा। सबके तुमही हो स्वलम्बा॥
    तुम ही हो घट घट के वासी। विनती यही हमारी खासी॥
    जग जननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥
    विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी।
    केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥
    कृपा दृष्टि चितवो मम ओरी। जगत जननि विनती सुन मोरी॥
    ज्ञान बुद्धि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥
    क्षीर सिंधु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिंधु में पायो॥
    चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभुहिं बनि दासी॥
    जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रूप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
    स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥
    तब तुम प्रकट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
    अपनायो तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥
    तुम सब प्रबल शक्ति नहिं आनी। कहं तक महिमा कहौं बखानी॥
    मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन- इच्छित वांछित फल पाई॥
    तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मन लाई॥
    और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करे मन लाई॥
    ताको कोई कष्ट न होई। मन इच्छित फल पावै फल सोई॥
    त्राहि- त्राहि जय दुःख निवारिणी। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणि॥
    जो यह चालीसा पढ़े और पढ़ावे। इसे ध्यान लगाकर सुने सुनावै॥
    ताको कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै।
    पुत्र हीन और सम्पत्ति हीना। अन्धा बधिर कोढ़ी अति दीना॥
    विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥
    पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
    सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥
    बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
    प्रतिदिन पाठ करै मन माहीं। उन सम कोई जग में नाहिं॥
    बहु विधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
    करि विश्वास करैं व्रत नेमा। होय सिद्ध उपजै उर प्रेमा॥
    जय जय जय लक्ष्मी महारानी। सब में व्यापित जो गुण खानी॥
    तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयाल कहूं नाहीं॥
    मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजे॥
    भूल चूक करी क्षमा हमारी। दर्शन दीजै दशा निहारी॥
    बिन दरशन व्याकुल अधिकारी। तुमहिं अक्षत दुःख सहते भारी॥
    नहिं मोहिं ज्ञान बुद्धि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥
    रूप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
    कहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्धि मोहिं नहिं अधिकाई॥
    रामदास अब कहाई पुकारी। करो दूर तुम विपति हमारी॥

    10:22 (IST) 13 Jun 2025

    30 साल बाद न्यायाधीश शनि बनाने वाले हैं अद्भुत योग, इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

    Shani Shukra Dashank Yog 2025: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि और शुक्र 36 डिग्री की कोणीय स्थिति में आ रहे हैं, जिससे दशांक योग का निर्माण हो रहा है। इससे इन राशियों को मिलेगा लाभ …यहां पढ़ें
    10:16 (IST) 13 Jun 2025
    मां लक्ष्मी के मंत्र

    या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

    या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

    या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

    सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

    10:16 (IST) 13 Jun 2025
    आज के अशुभ मुहूर्त 13 जून 2025

    राहुकाल- 10:37 ए एम से 12:21 पी एम

    यमगण्ड- 03:51 पी एम से 05:35 पी एम

    आडल योग- 05:23 ए एम से 11:21 पी एम

    विडाल योग- 11:21 पी एम से 05:23 ए एम, जून 14

    गुलिक काल- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम

    10:15 (IST) 13 Jun 2025
    आज के शुभ मुहूर्त 13 जून 2025

    ब्रह्म मुहूर्त- 04:02 ए एम से 04:43 ए एम

    अभिजित मुहूर्त-11:53 ए एम से 12:49 पी एम

    विजय मुहूर्त- 02:41 पी एम से 03:37 पी एम

    गोधूलि मुहूर्त-07:18 पी एम से 07:39 पी एम

    सायाह्न सन्ध्या- 07:20 पी एम से 08:20 पी एम

    अमृत काल-06:16 पी एम से 07:57 पी एम

    10:14 (IST) 13 Jun 2025

    Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: दंडनायक शनि ने बनाया विशेष योग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें आज का राशिफल

    Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: आज कई शुभ योगों का निर्माण होने के साथ-साथ शनि-शुक्र दशांक योग का निर्माण कर रहे हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल… …यहां पढ़ें
    10:13 (IST) 13 Jun 2025

    Love Rashifal 13 June 2025: इन राशियों को लव लाइफ में मिल सकती है निराशा, साथी के साथ होगा बहस, जानें दैनिक लव राशिफल

    Love Rashifal 13 June 2025: आइए ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानते हैं जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का लव राशिफल… …पूरी जानकारी
    10:12 (IST) 13 Jun 2025

    Aaj Ka Ank Jyotish 13 June 2025: मूलांक 3 वाले बेकार की बहस से बचें, वरना होगा भारी नुकसान, जानें आज का अंक ज्योतिष

    Aaj Ka Ank Jyotish 13 June 2025: आज के दिन कुछ मूलांको को कुछ चीजों से बचकर रहने की जरूरत है। गुस्से को शांत रखें, तो बेहतर होगा। जानें मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों का आज का अंक राशिफल …यहां पढ़ें