Horoscope Today, 8 september 2019: दैनिक राशिफल के अनुसार आज मेष राशि के जातकों को दैनिक आय में इजाफा हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति धीमी रहने वाली है। वृषभ राशि के जातकों को शिक्षा के लिए पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि वालों को दैनिक आय के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने वाली है। कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि से संबंधित लोगों को मानसिक अस्वस्थता रहने वाली है। यात्रा में सावधान रहने की जरुरत है। कन्या राशि से सबंधित जातकों को सरकारी काम से आर्थिक लाभ हो सकता है। इसी तरह आगे जानिए सभी राशियों का सम्पूर्ण राशिफल…
मेष राशिफल: सेहत का खास ख्याल रखें। दैनिक आय में इजाफा हो सकता है। पारिवार में बड़े भाई से विवाद हो सकता है। दोस्तों से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति की गति धीमी रहेगी।
वृषभ राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर पिता से आर्थिक सहायता मिलेगी। व्यापार में पार्टनर से सहयोग से आर्थिक उन्नति की आशा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बातचीत का सिलसिला कुछ दिनों के लिए बंद हो सकता है।
मिथुन राशिफल: व्यापार में दैनिक आय में के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने वाली है। वैवाहिक जीवन आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। बाजारू भोजन करने से बचें।
कर्क राशिफल: विद्यार्थी वर्ग को शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलने वाली है। स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। बिजनेस के काम से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा।
सिंह राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। यात्रा में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी पेशा वालों को संभलकर रहने की जरूरत है।
कन्या राशिफल: आज सरकारी काम से आर्थिक लाभ होगा। कार्यस्थल को बड़ा टारगेट मिल सकता है। दैनिक आय में कुछ हद तक बढ़ोतरी होगी। विवाहित जातक जीवनसाथी से मिल सकते हैं।
तुला राशिफल: पारिवारिक जीवन में पत्नी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक कार्य के लिए भागदौड़ बना रहेगा। दफ्तर में कार्य से दबाव से मानसिक स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: दुर्घटना से चोट लगने की संभावना है। कार्यस्थल पर प्रतियोगी परास्त कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अशुभ साबित होगा। रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
धनु राशिफल: दफ्तर के काम को लेकर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। मन चंचल रहेगा, परिणामस्वरूप आवश्यक निर्णय लेने में दिक्कत होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। साझेदारी वाला व्यवसाय लाभ दिलाएगा।
मकर राशिफल: बिजनेस पार्टनर के साथ बहस करना नुकसानदेह हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहने वाली है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकता है।
कुंभ राशिफल: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के प्रति रुचि कम होती दिखेगी। कार्यस्थल टारगेट पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा साबित होगा।
मीन राशिफल: आज कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। घर में फर्नीचर के काम में पैसा खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी और शांति का अनुभव करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। ऑफिस में अधिकारी के साथ बहस हो सकती है।