Horoscope Today, 7 september 2019: आज का राशिफल के मुताबिक मेष राशि के जातकों का व्यवहार उत्तम रहने वाला है। किसी धार्मिक काम में भाग लेने से मानसिक खुशी मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों को ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के कारण मानसिक थकान होगा। जीवनसाथी का साथ अच्छा रहने वाला है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। मिथुन वालों को वाहन सुख का अवसर मिल सकता है। भोजन और वस्त्र में आर्थिक खर्च की अधिकता रहेगी। कर्क राशि से संबंधित लोगों को नौकरीपेशा से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। सिंह राशि के जातक प्रेमिका से खास मुलाक़ात कर सकते हैं। आगे जानिए सभी राशियों का पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: आज का दिन आर्थिक मामले में मिलाजुला असर देने वाला साबित होगा। गुस्सैल प्रवृति के कारण जरूरी काम प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक खुशी मिलेगी। व्यवहार में मधुरता लाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

वृषभ राशिफल: ऑफिस में अतिरिक्त काम करने के कारण मानसिक थकान होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। खान-पान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

मिथुन राशिफल: आज वाहन सुख का लाभ मिल सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना अच्छा रहेगा। भोजन और वस्त्र के लिए आर्थिक खर्च की अधिकता रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में आनंद सब कुछ अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल: आज नौकरीपेशा वाले जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहने वाला है। व्यापारिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर कोई महिला मित्र आपका मन मोह सकती है।

सिंह राशिफल: दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन आनंदमय बीतने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। प्रेमिका से मुलाक़ात हो सकती है। आज आपको संतान की प्रगति का शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशिफल: आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। शरीर स्वास्थ्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में परिशनियों के कारण मन चंचल रहेगा। पारिवारिक जीवन में अनावश्यक खर्च से परेशान हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में अपमान हो सकता है।

तुला राशिफल: परिवार में भाई-बहन और माता-पिता से सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। विदेशी आय का योग बन रहा है। नया काम आरंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक राशिफल: दैनिक आय में कुछ प्रगति नहीं होगी। व्यापार में बकाया धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक गतिविधि से बचें।

धनु राशिफल: आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी रहने वाली है। सामाजिक काक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापार से आर्थिक लाभ की आशा कर सकते हैं।

मकर राशिफल: व्यापार में साझेदार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। रिश्तेदार के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। दुर्घटना से बचकर रहना होगा। मन में पारिवारिक बात को लेकर व्याकुलता रहने वाली है।

कुंभ राशिफल: आज नौकरी या व्यापार में धन लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में संतान सुख का समाचार मिलेगा। किसी महिला साथी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशिफल: व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। अतिथि के आने से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सरकारी कार्य से आर्थिक लाभ होने वाला है। नौकरी में उन्नति का योग है।