Horoscope Today, 31 August 2019: आज का राशिफल मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कुछ मामलों में लाभ का योग लेकर आया है। मेष राशि के जातकों को घरेलू काम में गतिविधि बढ़ने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वृषभ राशि वालों को दैनिक जीवन में आय बढ़ने की संभावना है। नौकरी में उन्नति का अवसर मिलने वाला है। मिथुन राशि से संबंधित लोगों को व्यापार से आय की कमी महसूस होने वाली है। कर्क जातकों को जमीन-जायदाद के काम से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आगे जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल: आज किसी निवेश में पैसा लगाने का विचार मन में आएगा। शिक्षा के मामले में बड़े भाई का मार्गदर्शन मिलने वाला है। जो लोग सोना-चांदी का व्यापार कर रहे हैं उन्हें आर्थिक लाभ होगा। घरेलू काम में गतिविधि बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल: शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिलने वाली है। व्यापार में प्रगति के लिए बड़ों की मदद ले सकते हैं। दैनिक जीवन में आय बढ़ने वाली है। नौकरी में उन्नति का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
मिथुन राशिफल: व्यापार में आय की कमी महसूस होगी। मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। दफ्तर में किसी साथी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। प्रेमिका के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। साझेदारी के काम से मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं।
कर्क राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर आपकी प्रशंसा होने के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। रिश्तेदार आपके लिए रिश्ता लेकर आ सकते हैं। जमीन-जायदाद के काम में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। परिवार में माता-पिता की सेहत को लेकर सजग रहने वाले हैं।
सिंह राशिफल: आज आपको अपने काम में नहीं लगेगा। साझेदारी के काम में आपसी विवाद खड़ा होगा। इससे सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशिफल: व्ययसाय के काम से शहर से बाहर जाने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में पारिवारिक लोगों का सहयोग मिल सकता है। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। प्रेमिका के साथ रिलेशन खराब हो सकता है।
तुला राशिफल: परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा की भावना मन में रहेगी। कार्यस्थल पर प्रमोशन में विलंब हो सकता है। व्यापार में पैसा लगाने के लिए आज का दिन अनुकूल साबित नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।
वृश्चिक राशिफल: आर्थिक मामले में व्यापार से आय की संभावना बन रही है। किसी कारणवश जीवनसाथी के झगड़ा हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आर्थिक लाभ के योग हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। किसी अजनबी को आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। बीमा में निवेश करने का मौका गंवा सकते हैं। दैनिक आय में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। विचारधारा को लेकर ऑफिस में सहकर्मी से विवाद हो सकता है।
मकर राशिफल: घरेलू मसले पर किसी बात को लेकर पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशिफल: दफ्तर में सहकर्मी की अनुपस्थिति से काम का बोझ बढ़ेगा। व्यापार में आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पार्टनर से खुशियां मिलने वाली है। घरेलू काम को लेकर माता-पिता से मनमुटाव हो सकता है।
मीन राशिफल: कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होगी। व्यक्तिगत काम के लिए दूसरे पर निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है। जिससे आर्थिक मदद की आशा है वह धोखा दे सकता है। पेशेवर मोर्चे पर उन्नति की आशा कर सकते हैं।