Horoscope Today, 30 October 2019: मेष राशिफल: धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी दोस्त से अचानक धन लाभ हो सकता है। नए कार्य को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। व्यापारिक प्रगति के लिए प्रयास कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल: पारिवारिक कार्यों को लेकर किसी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में वृद्धि करने के लिए प्रयास करने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलने वाला है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन राशिफल: आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। बिजनेस में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। अधिक गुस्सा करने के कारण अपनों से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगी का साथ मिलने वाला है।

कर्क राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से संबंधित समस्या का ख्याल रहना होगा। अचानक धन लाभ का संयोग बन रहा है। यात्रा से परेशानी हो सकती है।

सिंह राशिफल: परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। मन में नकारात्मक विचार परेशान कर सकती है। किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। नींद की समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या राशिफल: पारिवारिक मुद्दे पर सोच समझकर फैसला लेना अच्छा रहेगा। भाई या बहन से लाभ होने वाला है। प्रतयोगी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात कर मस्ती करने वाले हैं।

तुला राशिफल: जिद्दी व्यवहार के कारण मनमुटाव होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। बहस करने से परेशानी खड़ी हो सकती है। आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। आवश्यक काम के लिए निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन लाभदायक साबित होगा। शरीर और मन से स्वस्थ रहने वाले हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर कुछ हद परेशनी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों से उपहार मिलेगा।

धनु राशिफल: कठिनाई भरा दिन बीतने वाला है। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा। बातचीत में सतर्कता बरतनी होगी। अचानक आर्थिक लाभ होगा। मन पर नियंत्रण रहने से बिगड़ा काम आसान होगा।

मकर राशिफल: नए दोस्तों के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार को चिंता रहने वाली है। घरेलू काम को लेकर व्यस्तता रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

कुंभ राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपनों के साथ किसी सामाजिक काम में हिस्सा लेने वाले हैं। नौकरी में अधिकारी से नजदीकी बढ़ेगी।

मीन राशिफल: मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। थकान और आलस्य से मन में व्यग्रता रहेगी। किसी बात पर अनावश्यक निर्णय लेने से बचें। बिजनेस करने वालों को इसमें बढ़ा उत्पन्न होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।