Horoscope Today, 30 August 2019: दैनिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के संबंधित जातकों को नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण प्रमोशन होने वाला है। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वृषभ वालों को जमीन-जायदाद से सबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में तरक्की के लिए कुछ खास प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक संबंध रहने वाले हैं। मिथुन राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट से मन बेचैन रहेगा। कर्क राशि वाले व्यापारिक मसले पर साथी के सहयोग का लाभ उठाने वाले हैं। जानिए, क्या कहता है आपका आज का राशिफल…

मेष राशिफल: व्यापार में आपके उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी। नौकारी में अच्छा प्रदर्शन के कारण प्रमोशन के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से निजात मिलने वाली है।

वृषभ राशिफल: जमीन जायदाद से संबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में तरक्की के लिए खास प्रयास कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा साबित होगा। संपत्ति के मामले में कानूनी फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मिथुन राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर कठिन मेहनत का फल मिलने वाला है। आज जो काम अपने हाथ में लेंगे, वह पूरा होगा। शारीरिक कष्ट से मन बेचैन रहेगा। किसी सगे-संबंधी से वित्तीय मदद मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफे के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क राशिफल: दैनिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। व्यापारिक मसले पर किसी साथी का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद होता नजर आएगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मंहगा पड़ सकता है। साझेदारी के व्यवसाय से मुनाफा होगा।

सिंह राशिफल: लव लाइफ के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। किसी समारोह में जाने से आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में तरक्की के लिए किसी मित्र की मदद मिल सकती है। निजी व्यापार में दैनिक आय चौंकाने वाला होगा।

कन्या राशिफल: शिक्षा के क्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर समान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पारिवारिक समारोह में जाने के योग हैं।

तुला राशिफल: शैक्षणिक मोर्चे पर लिया गया फैसला सही साबित होगा। व्यापार में आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। जावनसाथी को मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशिफल: किसी खास साथी से मुलाक़ात हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में नए ग्राहक बनेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। दैनिक आय स्थिर रहेगा।

धनु राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का शुभ समाचार मिलेगा। दफ्तर में अचानक किसी से प्यार हो सकता है। सामाजिक कार्यों में गतिविधि बढ़ने वाली है। साझेदारी के व्यापार में आपसी तालमेल जरूरी है। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।

मकर राशिफल: व्यापार में जोखिम का खतरा हकीकत साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। किसी शादी समारोह में जाने का न्योता मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिफल: किसी रिश्तेदार या दोस्त से आर्थिक मामले पर विवाद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नियमित आय में बचत को अहमियत दे सकते हैं। व्यापार में आर्थिक उन्नति के लिए सहयोगी की मदद ले सकते हैं।

मीन राशिफल: संतान प्राप्ति का योग है। ऑफिस में गुणवत्तापूर्ण कार्य की प्रशंसा होगी। निजी व्यवसाय में दैनिक आय कम हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश से आर्थिक लाभ होने वाला है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने वाले हैं।