Horoscope Today, 3 september 2019: आज मेष राशि वालों को व्यवसाय से लाभ हो सकता है। शारीरिक रूप से पुष्ट रहेंगे। लव पार्टनर के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। मिथुन वाले तले-भुने हुए पदार्थों के सेवन से परहेज करें। जीवनसाथी से भावनात्मक लगाव रहेगा। कर्क राशि से संबंधित जातकों को व्यापार से आर्थिक लाभ की संभावना है। सिंह राशि के लोगों को पारिवारिक सुख में वृद्धि होने वाली है। कन्या राशि के लोग शैक्षणिक मोर्चे पर पिता से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आगे आपको सभी राशियों के लिए आज के राशिफल से संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी…

मेष राशिफल: व्यवसाय में आज का दिन लाभकारी साबित होगा। शारीरिक स्वस्थता बनी रहने वाली है। चाहने वालों से कोई अच्छा उपहार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। लव पार्टनर के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

वृषभ राशिफल: आज कार्यस्थल पर अपनी बातों से सबको प्रभावित करने वाले हैं। व्यापार में निवेश करना इस समय लाभकारी होगा। विद्यार्थी वर्ग के जातकों को पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी से तनाव हो सकता है।

मिथुन राशिफल: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तले-भुने हुए पदार्थों के सेवन से बचें। जमीन जायदाद के मामले में किसी भी प्रकार के बहस से दूर रहना अच्छा रहेगा। लव लाइफ में साथी से भावनात्मक लगाव रिश्ते में तनाव लाएगा।

कर्क राशिफल: परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। मानसिक ताजगी बनी रहने वाली है। व्यापार में आर्थिक लाभ की पूरी संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार रखना लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशिफल: कार्यस्थल पर कोई महिला साथी आपके करीब आने वाली है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होने वाली है। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिलेगा। प्रेमी को मधुर संदेश भेजने से आपसी प्यार बढ़ेगा। व्यापारिक कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल: आज कोई साथी आपसे आर्थिक मदद मांगने आएगा, जिससे आपका तनाव बढ़ेगा। पारिवार में जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। शैक्षणिक मोर्चे पर पिता से आर्थिक मदद मिलेगा। वाहन चलते समय सावधानी बरतें।

तुला राशिफल: चाहने वालों से किसी पारिवारिक मुद्दे पर बहस हो सकती है। मनोरंजन के साधन में पैसे खर्च होने वाले हैं। बिजनेस में आर्थिक मंदी का असर झेलना पड़ सकता है। काम भावना पर काबू पाना मुश्किल होगा।

वृश्चिक राशिफल: प्राइवेट नौकरी में लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी की कृपा रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में बड़े भाई या पिता से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

धनु राशिफल: आज आपके अंदर परोपकार की भावना प्रबल रहेगी, जिससे मानसिक तनाव दूर होगा। व्यापार सुचारु रूप से चलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। साझेदारी वाले काम के निमित्त यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राशिफल: बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। निजी व्यवसाय के प्रति आपकी विचारधारा बदल सकती है। दैनिक आय के लिहाज से आज का दिन शुभ साबित होगा। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: दूसरों की मदद के लिए आगे आने वाले हैं। लव लाइफ में उम्मीद से अधिक प्यार मिलेगा। वैवाहिक जीवन में साथ से मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई का दबाव झेलना पड़ सकता है।

मीन राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर साझेदारी के लिए आज का दिन खास साबित होगा। जीवनसाथी के साथ भरपूर आनंद का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में कोई नया साथी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ निकटता बढ़ेगी।