Horoscope Today, 29 August 2019: दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए व्यावसायिक, पारिवारिक और आर्थिक जीवन में खास बदलाव का संकेत दे रहा है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। आर्थिक मामले में कुछ नुकसान सहना पड़ सकता है। मिथुन वाले आज उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कर्क राशि से संबंध रखने वाले जातक जीवनसाथी से मनचाहा गिफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए, आज आपके लिए क्या खास है….

मेष राशिफल: आर्थिक संकट से निपटने के लिए कोई नया तरीका अपना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किसी व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में बड़े भाई से विवाद हो सकता है।

वृषभ राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। नौकरी बदलने के लिए लिया गया निर्णय सही साबित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। अकारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: आज व्यापारिक मोर्चे पर सावधान रहने की जरूरत है। संभव है किसी खास व्यक्ति से आर्थिक नुकसान हो जाए। आज उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। जो लोग अपना घर खरीदने का विचार किए हैं, उनका सपना पूरा होगा।

कर्क राशिफल: व्यापार में होशियारी से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी की ओर से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है।

सिंह राशिफल: व्यापार में कुछ नया प्रयोग करने से आय बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा के लिए धन खर्च होने वाला है। विवाह योग्य जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

कन्या राशिफल: शौक्षणिक मोर्चे पर निराशा मिल सकती है। नौकरी में बदलाव करना इस समय ठीक नहीं है। बिजनेस में किया गया मेहनत आज रंग लाएगा। स्वास्थ्य के प्रति लपरवाही से शारीरिक कष्ट होगा। परिवार में माता-पिता की सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा।

तुला राशिफल: व्यापार में कोई बड़ी रकम हाथ लग सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने में अभी देरी होगी। पारिवारिक कलह से मानसिक परेशानी होगी। घरेलू काम में पैसा खर्च होगा। जीवनसाथी की खुशी जानने की इच्छा हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल: कंपनी के लिए किए गए काम से लाभ होगा। व्यापार में विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। लव पार्टनर से फालतू बात करने से रोमांस में कमी आएगी। दैनिक आय में इजाफा होने वाला है। परिवार में किसी की सफलता का शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशिफल: आज आपको नौकरी का अवसर मिलने वाला है। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव मिलेगा। संपत्ति का मामला कोर्ट में जा सकता है। पारिवारिक जीवन में मानसिक परेशानी होगी।

मकर राशिफल: आज दैनिक आय में बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा वाले लोगों को आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार से दूरी बनाने के कारण तनाव झेलना पड़ेगा। साझेदारी वाले व्यापार में हानि के योग हैं।

कुंभ राशिफल: शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता के लिए और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में किसी साथी के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में आर्थिक परेशानी को झेलना पड़ सकता है।

मीन राशिफल: आज आर्थिक मोर्चे पर अपने काम का मूल्यांकन कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में कुछ अच्छा काम कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।