Horoscope Today, 28 August 2019: दैनिक राशिफल के अनुसार आज मेष राशि वालों को पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करने का अवसर प्राप्त होगा। वृषभ राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति का फैसला उनके पक्ष में आएगा। मिथुन राशि वाले को शिक्षा के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्क राशि के लोगों को व्यापार में मुनाफे का योग बन रहा है। सिंह राशि से संबंध रखने वाले लोग व्यापार में उधार देने से बचें। कन्या राशि के जातकों को शिक्षा के

मेष राशिफल: पार्टनर के साथ पुरानी यादों को ताजा करने वाले हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपकी अहमियत बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने के कारण पदोन्नति होने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की की आशा कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल: किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान सफल होगा। किसी संपत्ति का फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। नए व्यापारिक काम से आमदनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत हो सकता है।

मिथुन राशिफल: आज जो काम आपके हाथों में आएगा उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति सकारात्मक रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर काम का प्रेशर झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल: व्यापार में मुनाफे से मन खुश रहेगा। पैतृक संपत्ति का मामला कोर्ट पहुंच सकता है। पेशेवर मोर्चे आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरी में परिवर्तन करना इस समय ठीक नहीं है।

सिंह राशिफल: आर्थिक मामले में अधिक लालच करने से बचना चाहिए। रोमांटिक लाइफ के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। व्यवसाय में उधार देने से मुश्किल बढ़ेगी। लव लाइफ में किया गया वादा पूरा नहीं होगा।

कन्या राशिफल: घरेलू काम को करने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में खुशी महसूस करेंगे। पेशेवर मोर्चे सम्मान मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता नजर आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। कई स्रोत से आर्थिक लाभ के संकेत हैं।

तुला राशिफल: कार्यस्थल पर दिए गए सफलतापूर्वक संपादित करेंगे। जो लोग मौसमी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें इससे निजात मिल सकती है। दैनिक आय में प्रगति होगी। व्यावसायिक मोर्चे पर सुरक्षित महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: रोजगार-पेशा के काम में आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी के काम से धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही के कारण नुकसान सहना पड़ सकता है। किसी अभिन्न मित्र से मिलना-जुलना हो सकता है।

धनु राशिफल: सामाजिक मुद्दे पर किसी खास से विवाद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर राशिफल: व्यावसायिक कार्यों में गति मिलने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ बेहद खास रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी शुभ कार्य में सरीक होने के लिए आमंत्रण आएगा।

कुंभ राशिफल: आर्थिक मामले में कोई अपना धोखा दे सकता है। किसी को भला-बुरा कहने से पहले सबूत जुटा लें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार होने वाला है।

मीन राशिफल: सामाजिक काम में अच्छी उपलब्धि हासिल होने वाली है। कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। जिस काम के लिए आपने पहले निवेश किया है, उससे लाभ होने वाला है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं।