Horoscope Today, 27 August 2019: बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी राशियों में कुछ न कुछ खास परवर्तन हुआ है। मेष राशि वालों को घर के मरम्मत के काम में धन खर्च होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। वृषभ राशि के जातकों को संपत्ति के मामले में शुभ समाचार मिलेगा। किसी शादी समारोह में भाग लेने शहर से बाहर जा सकते हैं। मिथुन राशि वाले लव पार्टनर के रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस का निजी काम करना पड़ सकता है। 27 अगस्त के राशिफल से जानिए आज आपके लिए क्या खास है…

मेष राशिफल : शैक्षणिक मोर्चे पर किसी के मदद की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। घरेलू काम में व्यस्त रहने वाले हैं। घर में मरम्मत के काम में पैसा खर्च होगा। दैनिक आय में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।

वृषभ राशिफल : कार्यस्थल पर आपकी उपलब्धि लोग मजाक उड़ाएंगे। किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। संपत्ति के मामले में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यवसाय में किसी प्रकार का आर्थिक लाभ होने के संभावना है।

मिथुन राशिफल : विरासत में पैतृक संपत्ति मिलने वाली है। लव पार्टनर के साथ यात्रा रोमांचक साबित हो सकता है। दफ्तर में बॉस का निजी काम करना पड़ सकता है। जंक फूड का सेवन करने से सेहत खराब हो सकती है। नियमित आय में इजाफा होने वाला है।

कर्क राशिफल : पेशेवर मोर्चे पर कुछ बदलाव के संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर सुखद स्थिति आने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अविवाहित लोग जोड़े की तलाश शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में परिवर्तन आएगा।

सिंह राशिफल : सामाजिक कार्यों को लोगों का दिल जीतने वाले हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करना पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांचक यात्रा पर का सकते हैं। व्यवसाय में दैनिक आय दोगुनी होने की संभावना है।

कन्या राशिफल : ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार पेशे के मोर्चे पर स्थिति बेहतर होने वाली है। संपत्ति में इजाफा होने वाला है। पार्टनर के साथ रिलेशनशिप गहरा होने वाला है। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

तुला राशिफल : पारिवारिक लोगों की सेवा करने वाले हैं। परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी सरकारी काम में देरी होने की संभावना है। आर्थिक मामले में निवेश की योजना को साकार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। ऑफिस के काम में व्यस्तता बढ़ने वाली है। व्यवसाय में प्रगति के लिए सुनहरा अवसर मिलेगा। पारिवारिक लोगों से जुड़ाव होने के कारण मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ संपर्क बनाकर रखना अच्छा रहेगा।

धनु राशिफल : पेशेवर मोर्चे पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जिससे आने वाले समय में और अधिक लाभ मिलेगा। किसी अच्छे निवेश में धन खर्च कर सकते हैं। परिवार में पत्नी के सेहत बिगड़ सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल : आज दैनिक आय का ग्राफ नीचे रहने वाला है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना होगी। कोई वित्तीय लेनदेन का लाभ आपके पक्ष में आएगा।

कुंभ राशिफल : सौदेबाजी से आर्थिक लाभ होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर निराशा हाथ लग सकती है। आर्थिक मोर्चे पर सख्ती बरतने की आवश्यकता है। घरेलू मामले ठीक करने के लिए कठोर निर्णय लेना पड़ेगा। फिटनेस के लिए नियमित व्यायाम करें।

मीन राशिफल : दूसरों पर निर्भर रहना हानिकारक साबित हो सकता है। दोस्तों को आर्थिक मदद करने से परहेज कर सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने से मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आर्थिक मदद कर सकते हैं।