Horoscope Today, 26 October 2019: मेष राशिफल: दूसरों के लिए मददगार साबित होंगे। मानसिक व्यस्तता रहने वाली है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। वित्तीय लाभ की संभावना है। अनायास धन होगा।
वृषभ राशिफल: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतोयोगी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की भरपूर संभावना है।
मिथुन राशिफल: शारीरिक कष्ट के कारण मन दुखी रहेगा। आर्थिक कार्यों से मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। नींद न आने से बेचैनी बढ़ेगी। संपत्ति के वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशिफल: आज का दिन ताजगी भरा रहने वाला है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में सफलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा की संभावना है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
सिंह राशिफल: परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। आर्थिक मोर्चे पर आय कम और खर्च अधिक होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। किसी अजनबी से आर्थिक लाभ का योग है।
कन्या राशिफल: शरीर स्वस्थ रहेगा, जिस कारण मन भी प्रसन्न रहने वाला है। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यापार में आर्थिक प्रगति होने वाली है।
तुला राशिफल: स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक रूप से थकान रहने वाला है। घर-परिवार में गुस्से पर नियंत्रण रहने की सलाह दी जाती है। दैनिक आय प्रभावित रहेगा। खर्च बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
वृश्चिक राशिफल: आज का दिन लाभकारक साबित होगा। नौकरी अथवा व्यापार में आय बढ़ने का योग है। कार्यस्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर अच्छी योजना बना सकते हैं। बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता या बड़े भाई से आर्थिक लाभ होगा। घरेलू मोर्चे खर्च अधिक होने वाला है।
मकर राशिफल: आज का दिन आर्थिक मामले को लेकर अच्छा रहने वाला है। साहित्यिक कार्यों में रुचि रहने वाली है। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ की संभावना है। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान रह सकते हैं।
कुंभ राशिफल: अनावश्यक गुस्सा हावी होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होगा। फिजूलखर्ची की अधिकता के कारण आर्थिक तंगी के हालात रहने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।
मीन राशिफल: व्यापार में भागेदारी के लिए आज का दिन शुभ साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान मिलने वाला है। बिजनेस में आर्थिक प्रगति होगी।