Horoscope Today, 25 August 2019: आज का राशिफल ( 25 अगस्त ) सभी राशियों के लिए कुछ खास परिवर्तन लेकर आया है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वृषभ राशि वालों को नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। खान-पान में परहेज रखने की आवश्यकता है। मिथुन राशि के लोगों को रोजगार में किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कर्क राशि वाले व्यावसायिक मोर्चे पर सावधान रहें। सिंह राशि वाले परिवार के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा बाकी राशि वालों के लिए भी बदलाव के योग बन रहे हैं। आगे जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…
मेष राशिफल: आज आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। स्वस्थ्य के प्रति सावधान रहने की सावधानी है। जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर मिलने वाला है।
वृषभ राशिफल: कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार मन में आएगा। संभव है इससे आपको आर्थिक लाभ भी मिले। नौकरी में बदलाव करने के लिए आज का दिन शुभ है। भोजन में परहेज करने की आवश्यकता है।
मिथुन राशिफल: खुद के जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। रोजगार में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने वाले हैं। खुद का घर खरीदने का सपना पूरा होगा।
कर्क राशिफल: व्यावसायिक मोर्चे पर सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिलने वाली है। जीवनसाथी की तरफ से कोई नया उपहार मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा।
सिंह राशिफल: व्यावसायिक मोर्चे पर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी की मदद से शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शादीयोग्य लोगों को नया जोड़ीदार मिल सकता है। परिवार के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं।
[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कन्या राशिफल: किसी खास साथी के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में किसी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। कोई करीबी साथी आपको परेशान कर सकता है।
तुला राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों का दबाव बरदास्त नहीं करेंगे, परिणामस्वरूप विवाद खड़ा होगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। घरेलू कामों में दबाव महसूस कर सकते हैं। आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं।
वृश्चिक राशिफल: कंपनी के लिए किया गया मेहनत रंग लाएगा जिससे सैलरी बढ़ने की संभावना है। विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर खर्च की अधिकता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु राशिफल: याद नौकरी के लिए प्रस्ताव आ रहा है तो उसे स्वीकार कर सकते हैं। नए जगह पर शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं। शादीयोग्य लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आएगा। व्यवसाय में तरक्की के लिए आज का दिन खास है। संपत्ति के मामले में अदालत क दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
मकर राशिफल: साझेदारी के काम से आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक कलह से पूरे दिन टेंशन में रहने वाले हैं। दैनिक काम में व्यस्त रहने के कारण प्यार का रंग फीका पड़ सकता है। नौकरी के लिए किसी दोस्त की मदद ले सकते हैं।
कुंभ राशिफल: किसी समारोह में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता तो मिलेगी लेकिन मन के अनुकूल नहीं होगा। व्यवसाय में दुश्मन आपसे बदला ले सकता है। आर्थिक मामले में आज का दिन खर्चीला साबित होगा।
मीन राशिफल: सामाजिक काम में प्रतिष्ठा मिलने वाली है। शैक्षणिक काम में खुद का विश्लेषण करने की आवश्यकता है। कोई व्यक्तिगत समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ में भरपूर मस्ती करने का प्रयास करेंगे। यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।