Horoscope Today, 23 January 2020 Rashifal (Masik Shivratri 2020): आज मासिक शिवरात्रि है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। हर माह की शुक्ल चतुर्दशी को ये व्रत रखा जाता है। इस तरह से साल में कुल 12 शिवरात्रि पड़ती हैं। आज भगवान शिव की कृपा कई राशि के जातकों पर पड़ने वाली है। खासकर आज का दिन मिथुन, कन्या, मकर, कुंभ और मीन वालों के लिए काफी खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। लेकिन लव लाइफ के सितारे कुछ और ही कह रहे हैं। जानिए अपना आज का राशिफल…
मेष राशिफल: आज ताजगी और स्फूर्ति का एहसास करेंगे। अत्यधिक क्रोध रहने कारण दफ्तर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। रिशतेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
वृषभ राशिफल: भोजन में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा में बाधा आ सकती है। मानसिक परेशानी बढ़ने के कारण बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन राशिफल: घर में मौज-मस्ती के साथ आनंद का वातावरण रहने वाला है। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा रहेगी। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कर्क राशिफल: परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर लाभ होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ का योग है।
सिंह राशिफल: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। चाहने वालों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। व्यापार में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशिफल: आज दैनिक जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक रूप से बेचैन हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। अनावश्यक धन खर्च होगा।
तुला राशिफल: भाग्य वृद्धि का संकेत है। दोस्तों से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीयता रहेगी। सही जगह पर पूंजी निवेश का लाभ मिलेगा। बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: नकारात्मक प्रवृति के कारण मन व्यथित रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होगी।
धनु राशिफल: परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होने वाला है। अपनों के साथ मिलकर मन खुश रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा। पैतृक संपत्ति से नुकसान की संभावना है।
मकर राशिफल: धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पूजा-पाठ में धन व्यय होगा। सगे-संबंधियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। परिश्रम के बाद सफलता न मिलने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होगा।
कुंभ राशिफल: नौकरी या व्यापार में अतिरिक्त आर्थिक आय की संभावना है। पारिवारिक लोगों के प्यार मिलेगा। यात्रा-देशाटन का अवसर मिलेगा। तन और मन से स्वस्थ रहने वाले हैं। दोस्तों के आर्थिक लाभ हो सकता है।
मीन राशिफल: व्यापार में बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता और मात से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। किसी सरकारी योजना से लाभ होगा। पारिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

