Horoscope Today, 22 August 2019: दैनिक राशिफल के मुताबिक आज मेष जातकों के लिए बेहद खास है। रोजमर्रा के सभी कामों में सफलता मिलेगी। जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामले की बात करें तो आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। घरेलू वातावरण अच्छा रहने से खुशी मिलेगी। वृषभ राशि वाले जातकों को आज सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मिथुन राशि से संबंधित लोगों को कोई नया शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कर्क राशि के जातक आज वाहन सुख का आनंद ले सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता महसूस करेंगे। सिंह राशि के लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने वाले हैं। आगे जानिए सभी राशियों के लिए आज (22 अगस्त) का राशिफल…
मेष राशिफल: आज आपका दिन शुभ रहेगा। प्रायः सभी कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज कुछ बदलाव होने वाला है। कोई नया उपहार मिलेगा। परिवार के लोगों के बीच घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा।
वृषभ राशिफल: आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर आंखों की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशिफल: आज आपको अनेक प्रकार का लाभ होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत दिख रहे हैं।
कर्क राशिफल: व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारी से लाभ हो सकता है। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा, जिससे तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन सुख का योग है।
सिंह राशिफल: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशे में परेशानी आएगी। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से संभालकर बात करें।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कन्या राशिफल: कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। बाजारू खाना खाने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गुस्सा अधिक आएगा। इसलिए संयम रहने की सलाह दी जाती है। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशिफल: आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करने के पीछे धन खर्च होगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति संभव है। शरीर स्वस्थ रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: परिवार वालों के साथ खुशी भरा पल बीतेगा। शरीर स्वस्थ रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलने वाला है। अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। पत्नी को मायके से कोई शुभ संदेश मिलेगा।
धनु राशिफल: आज पेट से संबंधित परेशानी खड़ी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्य में सफलता न मिलने से गुस्सा अधिक आएगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। लेखन में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशिफल: आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। जिस कारण में अप्रसन्नता रहेगी। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति की कमी का भी अनुभव करेंगे। सीने में दर्द की समस्या से जूझ सकते हैं। अपरिचित महिला से संपर्क न रखें।
कुंभ राशिफल: शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा। पहले से चली आ रही किसी बात की चिंता दूर होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी प्रोग्राम में जाने वाले हैं। पुराने साथी के मिलने से और भी अधिक खुशी का अनुभव करेंगे।
मीन राशिफल: आज आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना चाहिए। संभव है गुस्सा के कारण किसी खास से मनमुटाव हो जाए। नकारात्मक विचार आपके मन पर हवी रहेगा। खान-पान पर संयम रखें। आंखो का दर्द परेशान करेगा।
