Horoscope Today, 20 september 2019: आज का दैनिक राशिफल यह संकेत दे रहा है कि मेष राशि के जातकों को आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी। घरेलू मामले को लेकर चिंता हो सकती है। वृषभ राशि वालों को कलात्मक कार्य में रूचि रहने वाली है। व्यापार में धन लाभ के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। मिथुन जातकों को अधिक मेहनत करने से सेहत बिगड़ सकती है। आँखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। कर्क राशि के संबंधित जातकों को व्यवसाय और नौकरी में लाभ का योग बन रहा है। अविवाहिक लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सिंह राशि से संबंधित लोग पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए मेष से मीन राशि तक का पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद से बचें। खान-पान में सावधानी बरतें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घरेलू मामलों को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी मामले को लेकर समझौता करना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल: शरीर स्वास्थ रहेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। कलात्मक कार्य में रूचि रहने वाली है। व्यापार में धन लाभ के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। इस योजना का लाभ आगे चलकर मिलेगा।

मिथुन राशिफल: अधिक शारीरिक मेहनत करने से सेहत बिगड़ सकती है। धर्म अध्यात्म में रूचि रहने वाली है। नौकरी-व्यापार में किसी गलतफहमी के कारण दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है। आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी।

कर्क राशिफल: व्यवसाय और नौकरी में लाभ का योग है। किसी खास मित्र से आर्थिक लाभ की संभावना है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

सिंह राशिफल: नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने वाला है। व्यापार में अपनी बुद्धि का उपयोग पर धन कमा सकते हैं। वाहन से संबंधित अटका हुआ काम पूरा होगा।

कन्या राशिफल: आज पूरा दिन आनंदमय बीतने वाला है। यात्रा में खर्च बढ़ने की संभावना है। विदेश में रह रहे अपनों से सुखद समाचार सुनकर प्रसन्नता होगी। भाई या बहन से धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने का अवसर मिलेगा।

तुला राशिफल: नए काम की शुरूआत कर परेशानी में फंस सकते हैं। बातचीत में संयम बरतें वरना किसी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर खास ख्याल रखने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: साझेदारी वाले व्यवसाय से आर्थिक लाभ होने वाला है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

धनु राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों के बीच समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी खास व पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल: आज मन में बहुत तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। जिस कारण मन अशांत रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिस कारण निराशा हो सकती है। माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशिफल: विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। जमीनी दस्तावेज या वाहन से संबंधित कार्य में सावधानी बरतें। जिद्दी स्वभाव के कारण बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस कर सकते हैं।

मीन राशिफल: परिवार में भाई-बहन से धन लाभ होने वाला है। नौकरी के काम में सफलता मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य कर समाज में अपनी खास पहचान बनाने में सफल होंगे। कोई आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है।