मेष राशि (Aries): आज आप नए विचारों से भरे रहेंगे और जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे उसमें आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा। बेवजह साथियों पर संदेह न करें और न ही किसी विवाद में पड़ें। लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार और बच्चों के साथ रहें और उनका पूरा ध्यान रखें। खुशियां आएंगी।

Career/Love Horoscope Today, 20 April 2020: मिथुन वालों पर बॉस होंगे मेहरबान, लव लाइफ में परिवार वालों का मिलेगा साथ

वृषभ राशि (Taurus): आज थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन उससे आप उबर जाएंगे। जीवन साथी का सहयोग नहीं मिलने पर निराशा आएगी। अपने काम में मन लगाएं, तरक्की होगी। हर समय खुश रहें और खुलकर हंसें। गुरु या अपने पूज्य लोगों का आशीर्वाद और मदद मिलेगी। सबके साथ मिलकर रहें।

मिथुन राशि (Gemini): आप सम्मान के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उद्देश्य को निपुणता से पूरा करने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। आप जोखिम लेने और आश्चर्यजनक काम करने में पीछे नहीं रहेंगे। तनाव और घरेलू समस्याओं की चिंता से बचें। आपके लिए नए अवसर भी आएंगे। अपने काम को प्रमुखता देते हुए आगे बढ़ते रहिए।

साप्ताहिक राशिफल, 20-26 अप्रैल 2020: वृष वालों की आर्थिक स्थिति में आयेगा सुधार, मीन वालों की लव लाइफ रहेगी अच्छी

कर्क राशि (Cancer): लोगों की मदद करेंगे और अपने काम में कुशलता प्राप्त करेंगे। समस्याएं दूर होंगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह का खतरा लेने से बचें। अपनी अच्छाइयों को उभारें और उसका फायदा उठाएं। खुश रहने की कोशिश करें। बच्चों के साथ बैठें और उनके साथ घुले-मिलें। कर्ज लेने और देने से बचें।

सिंह राशि (Leo): स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। घरेलू कार्यों में आनंद लें। परिवार और बच्चों के साथ रहें। दूसरों की बुराई करने में समय नष्ट न करें। यह एक ऐसा समय है जब आप अपने परिवार में विश्वास पैदा कर सकते हैं। यात्रा का भी योग है। घरेलू या पारीवारिक काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo): आप अपने लक्ष्य और भविष्य के प्रति एक निश्चित नजरिया रखेंगे और विश्वास पर दृढ़ रहेंगे। घर वालों के साथ समय बिताएं और बच्चों की बातें सुनें। अपनी प्राथमिकता तय करेंगे और उसी के मुताबिक काम करेंगे। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। घर में दूसरों की भी सुनें और मिलकर रहें। लाभ होगा।

तुला राशि (Libra): आपके भाई बहन, पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त और सहकर्मी आपके जीवन में सामान्य से अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कानूनी मामलों में आपकी राय की आवश्यकता हो सकती है। दूसरों से विचारों का आदान प्रदान करेंगे। अपने संपर्क वालों को नजरंदाज न करें। यात्रा करें तो साथ में किसी को लेकर जाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और निश्चित रूप से जीवन को प्यार करने का यह सबसे सकारात्मक तरीका है। लक्ष्यों को पाने के लिए लापरवाही से बचें। सामाजिक कार्य आपको व्यस्त रख सकते हैं। आज मुश्किल परिस्थितियों से मुकाबला करना आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है

धनु राशि (Sagittarius): आप घर की समस्याओं को हल करने में दिलचस्पी लेंगे। काम के प्रति जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे। क्रोध से बचें और परिवार में रहें। आज लोगों की बुराई करने और कमियां निकालने से बचें। खाने-पीने के मामले में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn): वित्तीय मामले में जल्दबाजी न करें। संपत्ति खरीदने, निवेश और नकदी के लेनदेन की भी संभावना है। इन सबसे आपको लाभ होगा किंतु हड़बड़ी में कोई भी काम करने से बचें। पढ़ाई-लिखाई के मामले में ध्यान दें। नई चीजें सीखने से फायदा होगा। खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करें। कर्ज लेने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius): वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। पैसे का सोच-समझकर उपयोग करें। गुस्सा और क्रोध करने से बचें। संयम से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी और बच्चों का ख्याल रखें। बेवजह विवादों से बचें। ज्यादा समय उनके साथ बैठें और बातें करें। खाने-पीने के मामले में सतर्कता बरतें।

मीन राशि (Pisces): आज आपको धन सम्बन्धित जरूरतें पड़ सकती हैं। अपने और अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। नए लोगो से मिलें और उनके विचारों को सुनें। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। अपनी बात पर अमल करें। विश्वास बढ़ाएं। लोगों की मदद करें। किसी भूखें को खाना खिलाएं। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, लाभ होगा। यात्रा भी करनी पड़ सकती है।