साप्ताहिक राशिफल, 20-26 अप्रैल 2020: कर्क वालों को लव पार्टनर से मिल सकता है धोखा, सिंह वालों को करि
Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 20-26 अप्रैल 2020: कुंभ: आपके संबंध अपने पार्टनर के साथ अच्छे रहेंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। करियर को लेकर आपको किसी ज्ञानी व्यक्ति की सलाह लाभ देगी।

Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 20-26 अप्रैल 2020: मेष: सेहत को लेकर आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेमी प्रेमिका के बीच में झगड़े होते रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। करियर में थोड़ी बहुत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। लेकिन अभी स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा। परिवार में बुजुर्ग लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
वृष: आर्थिक स्थिति पहले से ठीक होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर पायेंगे। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। पार्टनर की याद आयेगी। मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। नौकरी बदलने के लिए समय उचित नहीं है।
मिथुन: करियर को लेकर आप निराश हो सकते हैं। खाली समय का सदुपयोग करें। कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां बाप का साथ मिलेगा।
कर्क: लव लाइफ में आपको धोखा मिलने के आसार हैं। इंटरनेट के माध्यम से रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें नहीं तो धोखा मिल सकता है। नौकरी वालों की आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है।
सिंह: भाग्य इस सप्ताह आपका पूरा साथ देगा। जिस काम को करने की कोशिश करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। लेकिन लव पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें।
कन्या: जीवनसाथी के साथ आर्थिक मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। पिता की तरफ से आर्थिक सहायता मिल सकती है। नए लव रिलेशन में धोखा मिलने के आसार हैं।
तुला: इस सप्ताह आपको अपने सभी कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लव पार्टनर के सहयोग से आप अपने रूके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे।
वृश्चिक: समय आपके लिए शुभ रहने के आसार हैं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे। दूसरों को भी स्वस्थ रहने की सलाह देंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है।
धनु: प्रेम संबंधों के मामले में ये सप्ताह शानदार रहेगा। खराब हुए लव रिलेशन सुधरने के आसार हैं। नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी वालों का ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहेगा।
मकर: मकर वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप समय का सदुपयोग करते हुए कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
कुंभ: आपके संबंध अपने पार्टनर के साथ अच्छे रहेंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। करियर को लेकर आपको किसी ज्ञानी व्यक्ति की सलाह लाभ देगी।
मीन: कामकाज की दृष्टि से जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत से आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी को खुश करने का हर संभव प्रयास करेंगे।