Horoscope Today, 2 september 2019: राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को घरेलू मसले पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। वृषभ राशि के जातक नया प्रेम प्रसंग शुरू कर सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधि ठीक-ठाक रहने वाली है। मिथुन राशि वालों को पेशेवर मोर्चे पर आ रही बढ़ाएं दूर होने वाली है। प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने वाले हैं। कर्क जातकों को बिजनेस में किसी व्यक्ति के सहयोग से दैनिक आय बढ़ सकती है। घरेलू काम में पत्नी का सहयोग कर सकते हैं। सिंह राशि के संबंधित जातक किसी करीबी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। आगे जानिए आज का पूरा राशिफल…

मेष राशिफल: किसी पुराने दोस्त के साथ खुशियों भरा पल व्यतीत करने वाले हैं। घरेलू मोर्चे पर किसी काम को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव दिखने को मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल: रोजगार में सावधान रहने की जरूरत है। शैक्षणिक गतिविधि ठीक-ठाक रहने वाली है। नया प्रेम प्रसंग शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ रहने वाला है। सामाजिक कामों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल: आज करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। पेशेवर मोर्चे पर आ रही बढ़ाएं दूर होगी। सामाजिक काम में आपकी सहभागिता की चर्चा होगी। प्रेमी के साथ यादगार पल व्यतीत करने वाले हैं। शादीशुदा जीवन में खटास बना रहने वाला है।

कर्क राशिफल: प्रेमिका के साथ शहर से बाहर जाने की योजना सफल होगी। बिजनेस में किसी का सहयोग आपके दैनिक आय को बढ़ाएगा। घरेलू काम में पत्नी का सहयोग करने वाले हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशिफल: पारिवारिक मसले पर धन अधिक खर्च होगा। बेकार के कामों में धन खर्च होने के कारण बजट बिगड़ेगा। किसी करीबी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी आवश्यक काम से अचानक शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल: व्यावसायिक काम से संतुष्टि मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अपूर्व आनंद मिलने वाला है। दफ्तर में काम के प्रति निष्ठा बनी रहने वाली है। दैनिक आय में कुछ हद तक बढ़ोतरी के संभावना है।

तुला राशिफल: परिवार में कुछ धार्मिक आयोजन होने वाला है। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत से कामयाबी हासिल होगी। संभव है सरकारी नौकरी के लिए बुलावा आ जाए। घरेलू हिंसा का शिकार हो सकते हैं। ऑफिस में किसी मामले को लेकर बॉस से बहस हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल: व्यापार में आपका कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है। सामाजिक कामों में दायित्व बढ़ने वाला है। कोई जमीनी विवाद परेशान कर सकता है। पत्नी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। दैनिक आय में कुछ खास बदलाव नहीं होगा।

धनु राशिफल: आज रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में किसी दोस्त का अभूतपूर्व सहयोग मिलेगा। लव लाइफ सुखद रहने वाला है। सरकारी नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार के लोगों का विश्वास आपके ऊपर बना रहेगा।

मकर राशिफल: परिवार में जीवनसाथी का मूड खराब होने से काम प्रभावित होगा। न्यायायिक मामला आपके पक्ष में आने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी अच्छे स्थान पर घूमने जा सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधि अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशिफल: ऑफिस के काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। व्यवसाय में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पत्नी से कष्ट होगा। किसी दोस्त से मुलाकात होगी।

मीन राशिफल: निवेश के रिटर्न से घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज किसी दोस्त को दिया हुआ पैसा रिटर्न मिलेगा। कमर दर्द की समस्या से बेचैन रह सकते हैं। व्यायाम में अनियमितता से परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंताजनक रहेगा।