Horoscope Today, 19 October 2019: मेष राशिफल: बातचीत के क्रम में किसी खास मित्र से झगड़ सकते हैं। नौकरी व्यापार में सहकर्मी से प्रतिस्पर्धा बनी रहने वाली है। महिला साथी के साथ बातचीत में सतर्कता बरतें।

वृषभ राशिफल: आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में नया करता शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर किसी दोस्त से विवाद होने की संभावना है। निजी व्यापार में आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन राशिफल: आज का दिन ताजगी भरा रहने वाला है। मन पसंद भोजन और दोस्तों के साथ घूमने का आनंद मिलेगा। खर्च की अधिकता रहें वाली है। वैवाहिक जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क राशिफल: घर-परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। न्यायिक विवाद से बचकर रहना होगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। नवविवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल: आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी और धन लाभ होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यापारिक मोर्चे पर लाभ की संभावना है। नौकरी करने वालों को लाभ का योग है।

कन्या राशिफल: आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजना साकार होगी। मन-सम्मान में वृद्धि है। सेहत अच्छी रहने वाली है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। बिजनेस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल: घर में नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने वाले हैं। विदेश यात्रा का योग है। स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। संतान की सेहत की चिंता रहने वाली है।

वृश्चिक राशिफल: आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रहना होगा। खान-पान में अनियमितता रखने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अचानक धन लाभ का योग है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने वाली है। मानसिक शांति रहने वाली है।

धनु राशिफल: दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने के योजना बना सकते हैं। महिला साथी के साथ मनोरंजन का लाभ मिलेगा। दांपत्यजीवन सुखमय रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में सम्मान और ख्याति मिलने वाली है।

मकर राशिफल: बिजनेस में बकाये रकम की वसूली कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होने वाला है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कानूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल: कामकाज में व्यस्त रहने के कारण साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे आपसी मनमुटाव हो सकता है। मन में अशांति के कारण पार्टनर के साथ बातचीत में मजा नहीं आएगा। प्रेमिका के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।

मीन राशिफल: आज मन अशांत रहने वाला है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। अचानक धन खर्च बढ़ने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आत्मीयता बढ़ने वाली है।