Horoscope Today, 18 september 2019: आज का राशिफल के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए पूरा दिन उमंग और उत्साह से भरा रहने वाला है। व्यापार के लिहाज से यात्रा करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि के जातक शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। मन में क्रोध बना रहने वाला है। मिथुन वालों को आज दैनिक आय में वृद्धि होने की संभावना है। किसी महिला साथी से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि से संबंधित जातक घरेलू कामकाज में रुचि रखने वाले हैं। सरकारी काम से लाभ होगा। सिंह राशि के जातकों का दैनिक आय प्रभावित होने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आगे जानिए आज का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल: आज उत्साह और उमंग भरा रहने वाला है। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। दोस्तों और चाहने वालों के साथ खुशी भरा पल व्यतीत करने वाले हैं। व्यापार के लिहाज से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ होने से मन आनंदित रहेगा।
वृषभ राशिफल: मन में क्रोध बना रहने वाला है। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। घर-परिवार में धन खर्च की अधिकता रहने वाली है। जिससे मानसिक चिंता रहेगी। बिजनेस के लिए किया हुआ मेहनत बेकार जाएगा।
मिथुन राशिफल: नौकरी-व्यापार में धन लाभ होगा। शादी का योग बन रहा है। दैनिक आय में वृद्धि होने वेली है। महिला साथी से आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क राशिफल: घरेलू कामकाज में रुचि लेने वाले हैं। बिजनेस या नौकरी करने वाले जातक क्रमशः लाभ और पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। सामाजिक काम से प्रशंसा मिलेगी। सरकारी काम से लाभ होगा।
सिंह राशिफल: आज आपका दैनिक काम प्रभावित होगा, इसका कारण आपके अंदर क्रोध का होना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए सही नहीं होगा।
कन्या राशिफल: दैनिक जीवन में खर्च की अधिकता रहने वाली है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं हो कुछ अहित हो सकता है। बाजारू भोजन करने से तबीयत बिगड़ सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।
तुला राशिफल: पार्टनरशिप वाले बिजनेस में लाभ का योग है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति बनी रहने वाली है। कपड़े या सोने-चांदी की खरीददारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में तय किया गया आर्थिक लक्ष्य प्राप्त होगा। जो जातक बहुत दिनों से बीमार चल रहे हैं, उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।
धनु राशिफल: पेट-संबंधी समस्या परेशान करेगी। संतान के बारे में चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की संभावना है। कोई आवश्यक काम सफल न होने से मन में नकारात्मक भाव आएगा।
मकर राशिफल: पड़ोसी से झगड़ा होगा, परिणामस्वरूप मन अशांत रहेगा। नींद में कमी होने से सेहत बिगड़ सकती है। कोई महिला आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ राशिफल: शरीर स्वस्थ रहने से आपके भीतर उत्साह बना रहेगा। भाई-बहनों से चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में दैनिक आय बढ़ती हुई नजर आएगी।
मीन राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार आने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन नजर आएगा। भोजन में लापरवाही बरतना हानिकारक हो सकता है। गुस्सा पर नियंत्रण रखें।