Horoscope Today, 18 October 2019: मेष राशिफल: फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है, क्योंकि धन खर्च का योग बन रहा है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। व्यापारिक मोर्चे पर किसी से विवाद हो सकता है। घर के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वृषभ राशिफल: बिजनेस में लाभ की दृष्टि से आज का दिन खास साबित होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। परिवार के लिए आर्थिक परिस्थिति अच्छी रहने वाली है। भविष्य के लिए आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं।
मिथुन राशिफल: शारीरिक थकान और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। खास तौर पर आँखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में कोई अनहोनी घटना का संकेत है। आय कम और खर्च अधिक होगा।
कर्क राशिफल: आज का दिन आर्थिक लाभ की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। दियानिक आय में वृद्धि होने वाली है। जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहित जातकों को विवाह का योग है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।
सिंह राशिफल: बिजनेस के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों की कृपा रहने वाली है। सरकारी काम से लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वौवाहिक जीवन में आपसी मधुरता बनी रहेगी।
कन्या राशिफल: किसी खास रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। महिला साथी से धन लाभ का योग है। विदेश से कोई शुभ समाचार सुनने के लिए मिलेगा। परिवार में भाई-बहन से लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है।
तुला राशिफल: किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। घर-परिवार या कार्यस्थल पर अच्छा व्यवहार करना आपके हित में रहेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल: आज का दिन खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। बड़े भाई से कपड़ों का उपहार मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख का आनंद मिलेगा।
धनु राशिफल: घर में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से अच्छा समाचार मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है।
मकर राशिफल: व्यक्तिगत जीवन में किसी बात को लेकर चिंता रहने वाली है। कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना मुश्किल में डाल सकता है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशिफल: मानसिक रूप से व्यग्र रह सकते हैं। धन लाभ के लिए योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की मेकअप के सामानों में धन खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने वाली है। उग्र स्वभाव के कारण अपनों से विवाद हो सकता है।
मीन राशिफल: आपके लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकता है। भाई-बहन से लाभ होगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। बिजनेस में महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं।