Horoscope Today, 17 september 2019: दैनिक राशिफल के मुताबिक आज मेष राशि वालों को दोस्तों के साथ संबंध मधुर रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। वृषभ जातकों को आज परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में दैनिक आय कम होने की संभावना है। मिथुन राशि के संबंधित लोगों को परिवार के साथ खुशी भरा पल बिताने का मौका मिलेगा। कर्क राशि वाले आज बिलकुल स्वस्थ रहने वाले हैं। निजी व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा। सिंह राशि से संबंधित लोगों को आर्थिक समस्या का समाधान मिलने वाला है। कन्या राशि से संबंधित जातक नौकरी-व्यापार में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
मेष राशिफल: दोस्तों के साथ मधुर संबंध रहेगा। पारिवारिक संबंधों में बनी आपसी गलतफहमी को दूर कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादों को ताजा करने वाले हैं। आर्थिक मोर्चे पर प्रगति के आसार हैं।
वृषभ राशिफल: परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में आशातीत सफलता मिलने में देरी होगी। बिजनेस में दैनिक आय कम हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर पत्नी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल: लव पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आएगा। परिवार के लोगों के साथ खुशी भरा पल बिताने वाले हैं। व्यवसाय में किसी की मदद से आर्थिक प्रगति होगी। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है।
कर्क राशिफल: आज स्वस्थ्य ठीक रहेगा। कोई पुराना चोट तकलीफ दे सकता है। निजी व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी दोस्ती फिर से कायम हो सकती है। रूठे जीवनसाथी को मनाने में कामयाब होंगे।
सिंह राशिफल: परिवार के लोगों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। किसी कारण से यात्रा करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या का समाधान खुद से सुलझाने में सफल होंगे। गर्दन दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
कन्या राशिफल: पारिवारिक सदस्यों से निराशा मिल सकती है। घरेलू काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। सामाजिक काम में आपकी सक्रियता रहने वाली है। नौकरी-व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। स्वस्थ्य अनुकूल रहेगा।
तुला राशिफल: लव पार्टनर के साथ मस्ती करने के लिए अच्छा समय है। लंबी यात्रा का योग है। हालांकि यात्रा में अधिक धन खर्च होगा। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। नौकरी न लगने की चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल: किसी खास दोस्त से उपहार मिल सकता है। अनावश्यक खार्च बढ़ सकता है। व्यापार में आर्थिक उन्नति होने वाली है। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। किसी काम को लेकर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
धनु राशिफल: लाइफ स्टाइल में बदलाव होने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लाइफ में पत्नी के साथ आपसी बहस हो सकता है। दैनिक आर्थिक आय प्रभावित हो सकता है।
मकर राशिफल: आर्थिक मदद के लिए कोई दोस्त आगे आएगा। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में उत्सव का महौल रहेगा। व्यापारिक मोर्चे पर आर्थिक लाभ की आशा कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल: सर्दी-खांसी परेशान कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी तनाव से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में तरक्की के आसार हैं। नौकरी को लेकर मन में द्वंद्व की स्थिति बनी रहेगी। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मीन राशिफल: पारिवारिक संबंधों में आपसी निकटता आएगी। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। घरेलू कामों में धन खर्च की अधिकता नजर आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।