Horoscope Today, 16 september 2019: आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मिथुन राशि से संबंधित लोगों को दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। बिजनेस में उधार देना हानिकारक हो सकता है। कर्क जातकों को वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। सिंह राशि के जातक आर्थिक संकट का सामना कर सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधि में रुचि लेने वाले हैं। जानिए आज के राशिफल में क्या खास है आपके लिए…
मेष राशिफल: बिजनेस में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। साझेदारी वाले काम में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। सरकारी काम में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशिफल: सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहने वाला है। दोस्तों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। बिजनेस में उधार देने से बचें।
मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। व्यापार में परिस्थिति अनुकूल रहने वाली है। निजी व्यापार के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में आर्थिक परिस्थिति ठीक ठाक रहने वाली है।
कर्क राशिफल: परिवार में बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में पैसों का नुकसान हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा में दुर्घटना का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ का योग है। कार्यस्थल पर टारगेट पूरा होने से पदोन्नति की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। साझेदारी वाले व्यापार से धन लाभ की आशा कर सकते हैं।
कन्या राशिफल: शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ने वाली है। बिजनेस में कुछ हद तक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। घरेलू मसला हल हो सकता है।
तुला राशिफल: पारिवारिक मसले पर बातचीत में नरमी रखें। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। बिजनेस में अनुकूल सफलता मिलने में देरी हो सकती है। दोस्तों के साथ हुआ मनमुटाव खत्म होगा। भाग्य में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल: धन लाभ का अवसर मिलेगा। आज उधार देने से परहेज करें, हो सकता है कि उधार का पैसा वापस न मिले। शादीशुदा जिंदगी में आनंद का अनुभव करने वाले हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
धनु राशिफल: शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ने वाली है। बिजनेस से आर्थिक आय में रुकावट आएगी। सामाजिक सम्मान में कमी आ सकती है।
मकर राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर प्रगति होने वाली है। पारिवारिक काम में अधिक धन खर्च होगा। उग्र स्वभाव के कारण दोस्तों से विवाद हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मन दुखी हो सकता है।
कुंभ राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक सदस्य से आर्थिक लाभ का योग है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक जगह की सैर करने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति से मन खुश रहेगा।
मीन राशिफल: न्यायिक काम में सतर्क रहें। कोई पारिवारिक मसला मानसिक कष्ट बढ़ा सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।